Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सपूरन कुलदीप माकपा से निष्कासित

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Nov 1, 2021
रायपुर| मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य समिति के सदस्य सपूरन कुलदीप को संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य सचिवमंडल ने बताया कि सपूरन कुलदीप के खिलाफ संगठन विरोधी गतिविधियों को संचालित करने तथा आर्थिक अनियमितता के गंभीर आरोप थे। राज्य समिति ने उनको एक आरोप पत्र भी दिया था, जिसका संतुष्टिजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति द्वारा उनके खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि के बाद माकपा राज्य समिति ने जांच के निष्कर्षों को स्वीकार करते हुए सपूरन कुलदीप को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया है। माकपा राज्य सचिव संजय पराते ने बताया कि पार्टी राज्य समिति के इस फैसले को अनुमोदन के लिए पार्टी की केंद्रीय समिति को भेजा जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें