Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी घूम रहे सरेराह, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार।

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Sep 19, 2021
दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी में 28 जुलाई 2021 को एक 39 वर्षीय पीड़िता ने अंजोरा चौकी पहुंच नाम दर्ज शिकायत लिखाई है की उसके साथ 5 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया, जिनके नाम पीड़िता द्वारा 164 के बयान के मुताबिक मुख्य आरोपी के तौर पर :- 1.नंदू निषाद (निवासी, जामगांव। तथा अन्य 2. डोकेश साहू ( निवासी, अचानकपुर) 3. मेघनाथ ठाकुर ( निवासी, अमलेश्वर, रायपुर) 4. सोनू ( निवासी, अचानकपुर) व 5. परसू (निवासी, अचानकपुर) लोगों की शिकायत करते हुए यह बताया कि उक्त पांचों ही आरोपियों के द्वारा उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है, इन्होंने अंजोरा चौकी स्थित महामारा घाट के समीप दुष्कर्म को अंजाम दिया। गौरतलब हो कि पीड़ित महिला शरीर से विकलांग है जिसका फायदा आरोपियों द्वारा उठाते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता ने कहा है कि शिकायत उपरांत आज दिनांक तक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिससे वाह बेहद ही हताश है तथा न्याय की आस लिए बैठी पीड़िता ने इस मामले को थक हार कर उच्च न्यायालय बिलासपुर का भी दरवाजा खटखटाया है। तो वहीं इस मामले को लेकर अंजोरा चौकी प्रभारी श्री देव शरण सिंह ने बताया है कि मामला पुलिस विवेचना में है विवेचना उपरांत ही आरोपीगणों की गिरफ्तारी संभव हो सकेगी। बहरहाल मामले को तकरीबन ढाई माह बीत जाने उपरांत भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है जो कि इस पूरे मामले में अवश्य ही एक सवाल खड़े करता है। देखने वाली बात यह होगी कि पीड़ित विकलांग महिला को कब तक दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय मिल पाती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें