Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: हनुमत आराधना से होगा हिन्दू राष्ट्र निर्माण का सपना साकार - झम्मन शास्त्री

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Nov 30, 2021
बिलासपुर - बल , बुद्धि , विद्या के प्रतिमूर्ति हैं हनुमान जी , जो भी श्रद्धापूर्वक उनकी आराधना करता है उसको ऐच्छिक फल की प्राप्ति होती है। सामूहिक हनुमत आराधना से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त कर हम सब हिन्दू राष्ट्र के संकल्प को पूरा कर सकते हैं। उपरोक्त उद्गार आचार्य झम्मन शास्त्री ने मुस्कान भवन , सरकंडा बिलासपुर में पीठपरिषद् आदित्यवाहिनी आनन्दवाहिनी संगठन बिलासपुर द्वारा आयोजित क्षेत्रीय संगठनात्मक बैठक में व्यक्त किये। गौरतलब है कि ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाभाग द्वारा आगामी तीन वर्षों में हिन्दू राष्ट्र की उद्घोषणा से उत्साहित सभी अनुयायी शिष्यगण , धर्मावलंबी भक्तजन इस अभियान में जुड़ने हेतु तत्पर हैं। पुरी शंकराचार्य जी द्वारा सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ संस्थापित संगठन पीठपरिषद् आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी सम्पूर्ण भारत में सामूहिक हनुमत आराधना से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त कर संगठित होकर हिन्दू राष्ट्र निर्माण हेतु जनजागरण अभियान संचालित कर रही है। इसी तारतम्य में बिलासपुर इकाई द्वारा मुस्कान भवन सरकंडा बिलासपुर में क्षेत्रीय स्तर पर सांगठनिक बैठक आयोजित की जिसमें बिलासपुर नगर को पांच क्षेत्रों में विभाजित कर युवा शक्ति की सक्रियता से प्रत्येक क्षेत्र में हनुमत आराधना द्वारा जनजागरण अभियान की योजना तैयार की गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुये आचार्यश्री ने कहा कि हम सबको शंकराचार्य महाभाग द्वारा प्रदत्त सूत्रात्मक शैली को अपनाकर अभियान को क्रियान्वित करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता के लिये सदस्यों के लिये चयन , प्रशिक्षण और नियोजन की आवश्यकता होती है , सफल अभियान एक साथ नभोमार्ग , भूमार्ग एवं भूगर्भ मार्ग से संचालित होता है। इसका तात्पर्य है कि सद्भाव पुर्ण संवाद , सेवा प्रकल्प एवं सांगठनिक सेना की सहायता से स्वस्थ नीति से अभियान संचालित होने पर सफलता निश्चित है। हमें गुरूदेव भगवान श्री के प्रत्येक हिन्दू परिवार से एक रूपया आर्थिक सहयोग एवं एकघंटा श्रमदान के महत्व को आमजन तक पहुँचाना है और इसका उपयोग उस क्षेत्र को ही सुबुद्ध , स्वावलम्बी बनाने में किया जाना है। हमारे मठ मन्दिरों को शिक्षा , रक्षा , सेवा , संस्कृति , धर्म और मोक्ष के के केन्द्र के रूप में स्थापित करना है तभी हिन्दू राष्ट्र निर्माण का संकल्प पूरा होगा तथा सनातन संविधान के अनुरूप देश में शासन व्यवस्था संचालित होगी। इस अवसर पर बिलासपुर के विभिन्न जोन से पीठपरिषद् , आनन्दवाहिनी एवं युवा शक्ति के रूप में आदित्यवाहिनी के सदस्य उपस्थित रहे , साथ ही चाम्पा एवं रायगढ़ के संगठन के प्रतिनिधयों ने भी इस बैठक में सहभागिता की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें