Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: होमगार्ड लाईन में कैंसर निदान निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Jul 31, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - कुदुदण्ड स्थित होमगार्ड लाईन में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ० सौरभ जैन के द्वारा अपने टीम के साथ कैंसर रोग निदान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एस०के०ठाकुर (डीआईजी) संचालक अग्निशमन आपातकालीन सेवायें के निर्देशन में डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट एवं अग्निशमन अधिकारी अशोक वर्मा के द्वारा आयोजित करवाया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट एवं अग्निशमन अधिकारी अशोक वर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि उक्त स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में होमगार्ड / एसडीआरएफ / अग्निशमन / एसडीआरएफ परसदा / एनसीओ / एनसीओ रिफ्रेसर / सैनिक/ सैनिक रिफ्रेसर प्रशिक्षण के जवान एवं समस्त स्टॉफ तथा उनके परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया। उक्त कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट एवं अग्निशमन अधिकारी अशोक वर्मा के द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा कैंसर रोग के सम्बन्ध में सामान्य जानकारी जवानो को देने के पश्चात् डीआईजी एस० के० ठाकुर के द्वारा जवानों को कैंसर रोग के संबंध विस्तृत रूप से जानकारी तथा उससे होने वालीं समस्याओं के निदान के लिये रामकृष्ण केयर चिकित्सालय रायपुर से पहुंचे कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ० सौरभ जैन से सलाह लेने हेतु जवानों को मोटीवेट समझाईस दिया गया।तदुपरांत कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ० सौरभ जैन द्वारा जवानों को कैंसर रोग के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताते हुये उसके लक्षणो के बारे में समझाईस दिया गया तथा उनके द्वारा बताया गया कि उक्त गंभीर बिमारी के प्रारंभिक क्रम में जानकारी होने पर ईलाज शुरू कर देने से बिमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके पश्चात जवानो द्वारा एवं उनके परिवारजनों द्वारा अपनी समस्या पृथक-पृथक से बताने पर चिकित्सक महोदय द्वारा जांच भी किया गया एवं उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं कोई समस्या होने पर तत्काल उनसे संपर्क करने हेतु निर्देशित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें