: एक अच्छा डॉक्टर सेवा को प्राथमिकता देता है - रतन लाल डांगी
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक एवं वरिष्ठ आईपीएस रतन लाल डांगी ने देश के समस्त डॉक्टर्स् को आज “डॉक्टर्स डे” की हार्दिक शुभकामनायें देते हुये कहा कि एक अच्छा डॉक्टर सेवा को प्राथमिकता देता है , पैसे को नहीं। एक अच्छा डॉक्टर कभी भी अपने रोगियों के बीच उनके धर्म , जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करता।आईपीएस डांगी ने कहा कि हम भारत में हर साल 01 जुलाई को डॉक्टर दिवस मनाते हैं। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2023 पर इस वर्ष के डॉक्टर्स डे की थीम "Celebrating Resilience and Healing Hands" है। यानि इस बार यह दिन ऐसे डॉक्टर्स को समर्पित है , जो दिन रात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। यह दिन देश के चिकित्सकों को उनकी समर्पित सेवाओं के प्रति धन्यवाद देने और सम्मानित करने के लिये डॉक्टर दिवस भी मनाया जाता है ताकि डॉक्टर गर्व महसूस कर सके , डॉक्टर को समाज में ईश्वर का दर्जा दिया जाता है। पहला राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस जुलाई 1991 में मनाया गया था। डॉक्टरों ने हमेशा व्यक्तियों और समाज के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मानव स्वास्थ्य में डॉक्टर का योगदान तुलना से परे है क्योंकि डॉक्टर नख केवल जिंदगी बचाते हैं बल्कि वे रोगियों के दर्द को कम करने , बीमारी से जल्दी उबरने और रोगी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करते हैं। जिस प्रकार सैनिक देश की रक्षा करते हैं उसी प्रकार डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं। डॉक्टर के बिना छोटी से छोटी बीमारियों का समाधान संभव नहीं हैं। डॉक्टर के कारण ही आज हम इतनी बीमारियों से घिरे होने के बावजूद स्वस्थ है। डॉक्टर अपनी कड़ी मेहनत और परोपकारी के कारण दुनिया भर में जाने जाते हैं। डॉक्टर हमारे जीवन में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। डॉक्टर एक महान पेशा है , वे बहुत मेहनती और विनम्र हैं। वे अपने काम के लिये अपना जीवन समर्पित करते हैं। वे सर्जन , कार्डियोलॉजिस्ट , दंत चिकित्सक आदि जैसे विभिन्न प्रकारों में हैं। डॉक्टर समाज का बहुत उपयोगी सदस्य है , वह हमारी बीमारी का इलाज करता है। वह हमारी बीमारी के कारण के बारे में पता लगाता है , फिर वह हमें दवायें देता है व हमें ठीक करता है। डॉक्टर बहुत व्यस्त जीवन जीते हैं , उनके पास काम के कोई निश्चित घंटे नहीं हैं। आपातकालीन स्थिति में उन्हें आधी रात को भी रोगियों का दौरा करना पड़ता है। वह पर्याप्त आराम नहीं करते हैं और पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। हम उनके अमूल्य योगदान के लिये डॉक्टरों के शुक्रगुजार हैं। हमें हमेशा डॉक्टरों का सम्मान करना चाहिये। एक अच्छा डॉक्टर मानवता के दर्द का अनुभव करता है। हम कह सकते हैं कि एक डॉक्टर का जीवन बहुत कठिन होता है। चाहे दिन हो या रात एक डॉक्टर अपने मरीज को राहत और आराम देने के लिये हर समय सक्रिय रहता है। एक अच्छा डॉक्टर वह है जो अपने जरूरी कामों की परवाह किये बिना एक मरीज की सेवा और उपचार करता है। डॉक्टर बीमार लोगों के अच्छे दोस्त होते हैं। वे मरीज के साथ विनम्रता से बात करते हैं। अगर डॉक्टर ना होते तो कई लोग बीमारियों के कारण मर जाते। केवल एक डॉक्टर ही किसी बीमारी या मानव शरीर में होने वाले दर्द को समझ सकता है। हमें उनका यह एहसान भूलना नहीं चाहिये। हमारे जीवन में डॉक्टरों की भूमिका और महत्त्व कोरोना महामारी के दौरान सबसे अधिक मूल्यवान रहा है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन