Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नाबालिक बालिका से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट [video width="640" height="352" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2023/02/VID-20230205-WA0008.mp4"][/video] जांजगीर चांपा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से घेराबंदी कर आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ही ली। आरोपी के विरूद्ध बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये बलौदा पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। [video width="640" height="352" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2023/02/VID-20230205-WA0007.mp4"][/video] इस संबंध में पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार विगत 21 नवंबर 2021 को पीड़िता ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर सुखसागर सूर्यवंशी अपने साथ सक्ति नगर जम्मू ले गया और वहां पीड़िता को शादी करूंगा बोलकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शादी के लिये कहने पर आरोपी शादी से मुकर गया। पीड़िता दिनांक 19 नवंबर 2021 को अपने गांव वापस आयी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी सुख सागर सूर्यवंशी के विरुद्ध धारा 363 ,366 ,376 भादवि 06 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी घटनाकारित करने के बाद दिल्ली जम्मू की तरफ फरार हो गया था और गिरफ्तारी के डर से अपने मोबाईल का उपयोग भी नहीं कर रहा था। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने दोस्तो से मिलने ट्रेन से बिलासपुर आ रहा है , जिस पर तत्काल बलौदा पुलिस रेलवे स्टेशन बिलासपुर पहुँची और आरोपी सुखसागर सूर्यवंशी को स्टेशन के बाहर घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर वह अपना जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी सुखसागर सूर्यवंशी निवासी नवगवा को गिरफ्तार कर बलौदा पुलिस ने आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में बलौदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी , आरक्षक श्याम राठौर , संतोष रात्रे एवं लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें