: आरटीओ अधिकारी बताकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी जेल दाखिल
Mukesh Kumar Bharti
Thu, Jul 13, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - स्वयं को आरटीओ अधिकारी बताकर बेरोजगारों को रोजगार देने एवं लोन देने के नाम से अलग - अलग ग्रामीणों से सवा लाख रूपये से अधिक की राशि ऐंठकर धोखाधड़ी करने के आरोपी को अकलतरा पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर रायगढ़ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार विगत माह 14 मई को भागीरथ साहू पिता बाबूलाल साहू ग्राम कचहरी चौक जांजगीर द्वारा स्वंय को आरटीओ अधिकारी बताकर किरारी गांव के अशोक साहू के दुकान में जानकारी दिया। उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जिला जांजगीर चांपा द्वारा बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु लोन देने के संबंध में बताते हुये आवेदन के लिये 3500 रूपये एवं बीमा के लिये 1500 रूपये जमा करना बताया। भागीरथी साहू की बातों में आकर प्रार्थी एवं इसके गांव के अन्य व्यक्ति व गांव के आसपास के अन्य कुल 26 व्यक्तियों द्वारा दिनांक 14 मई 2023 से 30 जून 2023 के दौरान पांच - पांच हजार रुपये जमा कर कुल 135000 रुपये धोखाधड़ी कर प्राप्त किया गया है। इसके बाद 05 जुलाई 2023 को एक लिस्ट मोबाईल नंबर 7389512972 के व्हाट्सएप के माध्यम से 27 व्यक्तियों की एक सूची भेजकर प्रत्येक को 250000 रुपये अनुदान राशि के रूप में प्राप्त होने के संबंध में एक फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा सभी व्यक्तियों को धोखाधड़ी करते हुये झूठा दस्तावेज तैयार कर बेईमानी से धन अर्जित करने के संबंध में एक लिखित शिकायत प्रार्थी के द्वारा प्रस्तुत करने पर लिखित आवेदन पर से भागीरथी साहू के विरुद्ध धारा 420 , 467, 468 , 471 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 352/23 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी भागीरथी साहू उर्फ गुड्डा उम्र 50 वर्ष निवासी नगरदा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से आरोपी के कब्जे से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जांजगीर चाम्पा के नाम से तैयार किये गये फर्जी दस्तावेज दो पन्ने , स्टाम्प सील दो नग , शपथ पत्र चार नग , बिल बुक दो नग एवं एक नग मोबाईल को बरामद किया गया। अपराध सदर सबूत पाये जाने से उक्त आरोपी को अकलतरा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही से निरीक्षक सत्यकला रामटेके , उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा , सउनि अरुण सिंह , आरक्षक प्रदीप दुबे , आरक्षक विवेक ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन