Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - एसईसीएल में नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों से कुल छह लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यकला रामटेके ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी जीतराम उम्र 32 वर्ष निवासी बम्हनी थाना अकलतरा एवम दो अन्य लोग से आरोपी देव कुमार डहरिया द्वारा निजी भूमि एसईसीएल दीपका द्धारा अधिग्रहरण किये जाने के एवज मे प्रार्थी व दो अन्य लोगो को एसईसीएल मे नौकरी लगाने के नाम से दो-दो लाख रूपये कुल छह लाख रूपये लिये थे। प्रार्थी व दो अन्य का ना नौकरी लगाये और ना ही पैसे वापस किये। आरोपी द्वारा नौकरी लगाने के नाम से पैसे लेकर धोखाधड़ी करने से आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी देवकुमार उर्फ पराग उम्र 35 वर्ष निवासी जोरहा डबरी थाना हरदीबाजार जिला कोरबा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से अकलतरा पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यकला रामटेके , सउनि बी.पी.खांडेकर , आरक्षक विवेक ठाकुर , बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें