Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी जेल दाखिल

जांजगीर चांपा - मड़वा पावर प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर 82000 रूपये का धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी राजू कुमार सूर्यवंशी उम्र 42 वर्ष निवासी बनारी थाना जांजगीर से दिनांक 15 मई 2023 को आरोपी पूनम चन्द्र लहरे निवासी अमरताल के द्वारा मडवा पावर प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से 22,000 रूपये एवं शांति लाल पटेल , परमेश्वर कश्यप , राजू कश्यप से 20,000- 20,000 रूपये कुल 82000 रूपये लेकर धोखाधड़ी कर ठगी किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 408/23 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी पुनम चन्द्र लहरे उम्र 54 वर्ष निवासी अमरताल के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर अकलतरा पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सत्यकला रामटेके , सउनि अरूण सिंह , प्रधान आरक्षक संतोष यादव , आरक्षक प्रदीप दुबे ,राघवेन्द्र ध़ृतलहरे का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें