Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करने का आरोपी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Mar 13, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार कर बेलगहना पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये निरीक्षक विवेक पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं अवैध नशे पर अभियान प्रहार के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सिद्धार्थ बघेल महोदय के निर्देशन में चौकी क्षेत्रान्तर्गत अवैध गांजा की बिक्री करने एवं परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु अभियान चलाया गया। गत दिवस बारह मार्च को बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति एफ सफेद कार कमांक सीजी 12 आर 2699 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने कार के डिक्की में रखकर बिलासपुर की ओर से पेन्ड्रा जा रहा है।‌ पुलिस को मिली उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु सउनि अशोक निश्रा, प्रधान आरक्षक बी केरकेट्टा, भुवनेश्वर मरावी, आरक्षक दीपक उपाध्याय, देवेन्द्र शर्मा के पुलिस सहायता केन्द्र केन्दा के मनीष ढाबा के पास चेकिंग पाईन्ट लगाकर, मुखबिर के निशानदेही पर घेराबंदी कर बिलासपुर की ओर से आ रही एक सफेद कार कमांक सीजी 12 आर 2699 को रोकवाकर चेकिंग कर पूछताछ किया गया। अपना नाम मनीष पिता कृषन उम्र 30 वर्ष निवासी जुलाना वार्ड नं01, थाना जुलाना तहसील जुलाना जिला जीन्द हरियाणा बतलाया तथा अधिक लाभ कमाने हेतु अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिकी करना बताया। मादक पदार्थ गांजा पचास किलोग्राम को उड़ीसा से खरीद कर खपाने हेतु हरियाणा ले जाना बताया। आरोपी द्वारा पुलिस चेकिंग से बचने हेतु अपनी कार के डिक्की में गांजा को छुपाकर रखना एवं कार का नंबर प्लेट छग से गुजरने के दौरान छग का डूप्लीकेट रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 12 आर 2009 को अपने गाड़ी में लगाकर उपयोग करना बताया। आरोपी के मेमोरंडम कथन के आधार पर विधिवत कार्यवाही के दौरान आरोपी के वाहन कार कमांक सीजी 12 आर 2699 के पीछे के डिक्की से दो नग सफेद रंग की बोरी में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा वजनी लगभग पचास किलोग्राम, परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार कमांक सीजी 12 आर 2699 एवं एक वीवों मोबाईल कुल कीमती 2005000 रूपये को जप्त कर आरोपी मनीष एवं उसके साथी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 224 /24 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट, 34 भादवि अन्तर्गत कार्यवाही की गई। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर अपराध पाये जाने से बेलगहना पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।आरोपी मनीष पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ गांजा के प्रकरण में जुलाना हरियाणा में गिरप्तार हो चुका है। आईसीजेएस पोर्टल से आरोपी मनीष का पूर्व आपराधिक रिकार्ड प्राप्त कर प्रकरण में संलग्न किया गया है। प्रकरण के अन्य उड़ीसा प्रान्त से जुड़े आरोपी की पता तलाश की जा रही हैइस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विवेक पाण्डेय, सउनि अशोक ।, प्रधान आरक्षक बी केरकेटृटा, भुवनेश्वर मरावी, आरक्षक दीपक उपाध्याय, देवेन्द्र शर्मा, कौशल बिन्झवार, भूपेन्द्र पटेल, राकेश पोर्ते, सत्येंद्र राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें