Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बिक्री हेतु अवैध मादक पदार्थ सिरप रखने वाला आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गवाहों के साथ रेड कार्यवाही करते हुये बिक्री हेतु कब्जे में अवैध मादक पदार्थ सिरप अपने मकान में रखने वाले आरोपी को चाम्पा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया गत दिवस 14 जुलाई को को मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि ग्राम बालपुर में लक्ष्मी प्रसाद चौहान अपने मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली सिरप बिक्री हेतु रखा है। सूचना पर गवाहों के साथ रेड कार्यवाही कर आरोपी लक्ष्मीप्रसाद चौहान के आधिपत्य के दुकाननुमा मकान की तलाशी लिया गया। मकान अंदर 14 नग कार्टून तथा 03 नग बोरी के अंदर कार्टून मे भरे कुल 2340 नग मेक्सकॉफ सिरप एवं ओनेरेक्स कफ सिरप प्रत्येक में 100 एम०एल० सिरप भरा मिला , जिसको लक्ष्मी प्रसाद चौहान के कब्जे से बरामद किया गया। बरामद प्रतिबंधित मादक पदार्थ नशे की सिरप तथा आधिपत्य के मकान के संबंध वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के संबंध में नोटिस देकर पूछताछ किया गया। पूछताछ पर तीन माह पूर्व चांपा के व्यक्ति द्वारा फोन कर चार पहिया वाहन से कुल तीस कार्टून नशीली सिरप रखवाना बताया। मोबाइल से खरीदी बिक्री का बात करता था तथा लक्ष्मी प्रसाद चौहान को पचास रूपये प्रति सिरप की प्रति नग बिक्री का रकम देता था। कुछ सिरप को आरोपी चिल्हर बिक्री कर रकम अन्य व्यक्ति को दिया था और उसे मिली कमीशन की रकम तीस हजार रुपये में से एक हजार रुपये रखना शेष रकम खर्च करना तथा आरोपी के कब्जे से 2340 नग मेक्सकॉफ तथा ओनेरेक्स कप सिरप कीमती 364200 रूपये , नगदी बिक्री रकम एक हजार रूपये , एक नग विवो मोबाईल को विधिवत जप्त कर बरामद किया गया है। आरोपी लक्ष्मी प्रसाद चौहान उम्र 39 वर्ष निवासी बालपुर के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध धारा 21 सी , 29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना अपराध सबूत पाये जाने से पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , सउनि बी०एस० लकड़ा , रामप्रसाद बघेल , प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर , आरक्षक ईश्वरी राठौर , माखन साहू , नितिन द्विवेदी , गौरीशंकर राय , पदमराज सिंह , महिला आरक्षक शकुंतला नेताम एवं चांपा थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें