Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Oct 16, 2023
बिलासपुर - घर के अंदर घुसकर अकेले पाकर महिला से छेड़खानी करने के आरोपी को पचपेड़ी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये पचपेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थियां ने रिपोर्ट कराया गत दिवस 14 अक्टूबर को सुबह नौ बजे अपने घर के किचन में खाना बना रही थी , उसी समय गांव के सुरेश पाटले घर के सामने दरवाजे से अंदर टीवी कमरे में आया और प्रार्थिया को अकेले पाकर इज्जत लेने की नियत से हाथ व बांह को पकड़कर छेड़खानी करने लगा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पचपेडी मे अपराध क्रमांक 347 / 2023 धारा 354 , 354 (घ) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर मामले गंभीरता के देखते हुये थाना प्रभारी पचपेड़ी के मार्गदर्शन पर पचपेडी पुलिस टीम के द्वारा आरोपी सुरेश पाटले को घेराबंदी कर तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। धारा सदर अपराध पाये जाने से पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पचपेड़ी विवेक कुमार पाण्डेय ,उनि पिल्लू राम मंडावी , आरक्षक रघुनाथ रेड्डी , महिला आरक्षक नीता यादव का विशेष योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी - सुरेश पाटले पिता देवदास पाटले उम्र 38 वर्ष निवासी बिनौरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर( छ.ग.)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें