Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी जेल दाखिल

संजय पांडे की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - रात्रि के समय घर के आंगन में सो रही महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत दिवस 25 नवंबर को रात्रि में पीड़िता अपने सास के साथ धान की रखवाली करते घर आंगन मे सोई थी। रात्रि करीबन साढ़े ग्यारह बजे हरिराम केंवट पीछे मे गलत निगाह से आकर सो गया और छेड़छाड़ करने लगा और पीड़िता चिल्लाई तो भाग गया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 607/23 धारा 354 , 354 (क) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी हरिराम केवट निवासी कल्याणपुर थाना अकलतरा को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किये जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पट्टावी , उप निरीक्षक लालन पटेल , महिला प्रधान आरक्षक अनिता पाटले , आरक्षक अजय भानू , बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी - हरिराम केंवट उम्र 23 वर्ष निवासी कल्याणपुर , थाना अकलतरा , जिला - जांजगीर चांपा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें