Thursday 4th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: रात्रि में घर में घुसकर चोरी और हत्या करने का आरोपी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Nov 25, 2024
राजनांदगांव - रात्रि में घर में चोरी करने घुसने और आवाज सुनकर चोर को पकड़ने की कोशिश करते हुये मकान मालिक की हत्या कर देने के आरोपी चोर को महज छह घण्टे के भीतर विधिवत गिरफ्तार कर चिचोला चौकी पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस कंट्रोल रूम स्थित जनसंवाद कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने इस चोरी और हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुये बताया कि गत दिवस 16 नवम्बर को सुबह लगभग सवा सात बजे सूचक नरोत्तम साहू खेत में काम करने के लिये मजदूर ढूंढने जा रहा था , रास्ते में रामकुमार साहू का घर पड़ने पर उसके घर का दरवाजा खुला होने से काका क्या कर रहे हो कहकर आवाज दिया। जवाब नहीं आने पर उसके घर अंदर जाकर देखा तो रामकुमार साहू जमीन में पट हालत में पड़ा हुआ था , जिसके शरीर से खून निकला था। तब वह यह बात तुरंत ग्रामीणों को बताया सभी लोग जाकर देखे तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी , जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस चौकी चिचोला को दी। पुलिस चौकी चिचोला के प्रभारी अधिकारी उप निरीक्षक सुमेन्द्र खरे द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एसडीओपी. डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण में थाना छुरिया ओ.पी. चिचोला एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। जिसपर प्रभारी पुलिस चौकी चिचोला द्वारा सायबर सेल , एफएसएल. एवं डॉग-स्कवाड को तत्काल सूचना देने पर सभी टीम घटनास्थल पहुंच कर देखने से मृतक रामकुमार की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोट पहुंचाकर हत्या करने से प्रतीत हो रहा था। सूचक नरोत्तम साहू की रिपोर्ट पर मर्ग जांच पश्चात मृतक की हत्या होना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान जांच में डॉग-स्कवाड के प्रशिक्षित डॉग हैण्डलर आरक्षक अजय वर्मा के प्रशिक्षित डॉग ‘‘दुलार (बेल्जियम शेफर्ड)’’ द्वारा घटनास्थल से प्राप्त संदिग्ध व्यक्ति के गंध का पीछा करते हुये लगभग पांच सौ मीटर दूर गांव के ही सजवन्त चन्द्रवंशी पिता भिखारी चन्द्रवंशी निवासी अमलीडीह के घर अंदर घुसकर सजवन्त के बिस्तर का चादर खिचने लगा। जिससे शंका के आधार पर सजवन्त चन्द्रवंशी का पता तलाश किया , जो घर से बाहर था। जिसे सायबर सेल एवं ओ.पी. चिचोला की टीम द्वारा खेत तरफ से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष संदेही का कड़ाई से पुछताछ किया गया। पूछताछ में संदेही द्वारा अपने कथन में बताया कि 15 नवम्बर को रात्रि साढ़े ग्यारह बजे मृतक रामकुमार के घर चोरी करने घूसा था , चोरी के दौरान मृतक सोया हुआ था जो आवाज सुनकर जाग गया और चोर-चोर चिल्लाते हुये उसे पकड़ने लगा। तब पकड़ाने के डर से मृतक को जान से मारने की नियत से मृतक के घर में रखे बसूला , कुदाली से मृतक को मारा फिर अपने पास रखे ब्लेड से उसका गला व हाथ कलाई का नस काट दिया। तब भी मृतक का सांस चल रहा था तो पास रखे नायलोन के रस्सी से मृतक का गला कसकर दबाया जब तक वह मर नही गया। मृतक के मरने के बाद चोरी का पैसा व बसूला एवं कुदाली को लेकर वहां से भाग गया। बसुला और कुदाली को गांव के ही तालाब में फेंक दिया। पैसा को अपने घर के पेटी में छिपाकर रखना बताया , आरोपी द्वारा अपराध कारित करना कबूल किया। जिस पर आरोपी सजवन्त चन्द्रवंशी के निशानदेही पर गवाहों के समक्ष उसके घर के खूंटी से घटना के समय आरोपी द्वारा पहना खून आलूदा कपड़ा को तथा चोरी के 2550 रूपये को घर के पेटी से आरोपी द्वारा निकालकर पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी के निशांदेही पर गवाहों के समक्ष अमलीडीह के तालाब से गोताखोर की सहायता से घटना में प्रयुक्त बसूला एवं कुदाली बरामद किया गया। आरोपी सजवन्त चन्द्रवंशी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से थाना छुरिया में नंबरी अपराध क्रमांक 302/2024 धारा 103(1) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी सजवन्त चन्द्रवंशी को विधितव को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।उक्त कार्यवाही में डॉग स्कॉड के प्रशिक्षित डॉग हैण्डलर आरक्षक अजय वर्मा के प्रशिक्षित डॉग ‘‘दुलार (बेल्जियम शेफर्ड)’’, थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक संतोष भूआर्य एवं थाना छुरिया स्टाफ , प्रभारी पुलिस चौकी उप निरीक्षक सुमेन्द्र खरे एवं चिचोला पुलिस स्टाफ तथा प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक श्री विनय पम्मार एवं सायबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही। मृतक - रामकुमार साहू पिता स्व. मोहन साहू निवासी अमलीडीह , पुलिस चौकी चिचोला , थाना छुरिया , जिला राजनांदगांव, छ.ग। गिरफ्तार आरोपी - सजवन्त चन्द्रवंशी पिता भिखारी चन्द्रवंशी उम्र 28 वर्ष पता- ग्राम अमलीडीह , पुलिस चौकी चिचोला , थाना छुरिया , जिला राजनांदगांव, (छ.ग.)।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें