Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नशीले इंजेक्शन की बिक्री हेतु ग्राहक का तलाश करते आरोपी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Apr 16, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सरगुजा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोटरसायकल में प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करते आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आमनागरिकों कों निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान प्रदान करने हेतु अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम के गत दिवस 14अप्रैल को थाना कोतवाली पुलिस टीम कों जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सविलाल जायसवाल ठनगनपारा मे अपने घर के पास मोटरसायकल मे प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम सविलाल जायसवाल उम्र 32 वर्ष निवासी गजाधरपुर सूरजपुर हाल मुकाम ठनगनपारा अम्बिकापुर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर कुल 40 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल कीमती 16000 रुपये जप्त किया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ़्तार कर धारा 41 (ए) सीआरपीसी. के निहित प्रावधानो के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल जप्त करते हुये कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक दुबे, महिला आरक्षक शांति, आरक्षक जितेश साहू एवं मनीष सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें