: देर रात्रि तक सीमा से ज्यादा तीव्र आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले संचालक के विरूद्ध कार्यवाही
Mukesh Kumar Bharti
Mon, Dec 25, 2023
*⏺️ जांजगीर होटल ड्रीम पाईंट के सामने चांपा रोड में देर रात्रि तक सीमा से ज्यादा तीव्र आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले संचालक के विरूद्ध कार्यवाही कर डीजे साउंड सिस्टम जप्त किया गया, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही*
*⏺️ संचालक दीपक सिंह चंदेल उम्र 24 साल निवासी कोडाभाट थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा*
*⏺️माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशो के बाद भी देर रात्रि तक डीजे बजाना पायें जाने से कार्यवाही किया गया*
*⏺️डीजे में ध्वनि नापने यंत्र नही लगा हुआ था जो प्रत्येक डीजे संचालकों के लिए अनिवार्य है*
*⏺️ इन कारणों से माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार डीजे को जप्त किया गया और कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा*
*⏺️ डीजे संचालक का पुराना अपराधिक रिकार्ड भी चेक किया जा रहा है यदि पूर्व में कोलाहल अधिनियम का अपराध पाया जाता है तो डीजे साउण्ड की राजसात कार्यवाही के लिए भी विस्तृत प्रतिवेदन भेजा जावेगा*
⏩ जिला पुलिस द्वारा देर रात्रि में डीजे बजाने एवम अत्यधिक आवाज में डी.जे. बजाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में जांजगीर पुलिस को दिनांक 24.12.23 को रात्रि में सूचना मिला की जांजगीर होटल ड्रीम पाईंट के सामने चांपा रोड में देर रात्रि तक सीमा से अधिक बहुत ही तेज अवाज में डीजे बजाया जा रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर पाया गया कि दीपक सिंह चंदेल द्वारा देर रात्रि में डीजे साउण्ड अत्यधिक आवाज में बजा रहा था जिसके विरुद्ध थाना जांजगीर में इस्तगाशा क्रमांक 07/2023 *धारा 6, 10 छ.ग. कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर डीजे साउण्ड सिस्टम को जप्त किया गया है*।
⏩उपरोक्त कार्यवाही में निरी. अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन