Wednesday 5th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: स्टंटबाजों पर की जायेगी कार्यवाही - एसपी विजय अग्रवाल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - इन दिनों युवाओं में बाईक वह कार स्टंट कर फोटो , बीडियो तथा रिल बनाने की होड़ मची हुई है। विगत दिवस जांजगीर चांपा पुलिस ने कार में स्टंट करते लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है। वहीं अब ऐसे कारनामा करने वालों के लिये अब जांजगीर चांपा के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने ऐसे स्टंटबाजों को सबक सिखाने के लिये बहुत अच्छी मुहिम छेड़ रखी है। उन्होंने अपने बीडियो संदेश में बाइक व कार स्टंटबाजों के लिये साफ तौर पर हिदायत दी है कि अगर कोई व्यक्ति या लड़का या लड़की सड़क व मैदानों में स्टंट करते पाये गये तो उनकी खैर नहीं है। पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल ने इसके लिये बकायदा व्हाट्सअप नंबर जारी करते हुये कहा है कि अगर किसी को भी स्टंट करते कोई दिखे तो वे उसका फोटो बीडियो 9479193199 नंबर पर व्हाट्सअप करे। व्हाट्सअप करने वाले का नाम पुलिस द्वारा गुप्त रखा जायेगा , वहीं स्टंटबाजों पर पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी। इस संबंध में चांपा-जांजगीर पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील भी की है कि सभी नागरिक यातायात का पालन करें व सभी माता पिता अपने नाबालिग बच्चों को स्कूटी , बाईक व कार कतई ना दे। अगर वे बालिग है तो हेलमेट व गाड़ी की संपूर्ण कागजात अवश्य रखें। पुलिस कप्तान ने चांपा-जांजगीर के नागरिकों से अपील के आलावा यह उम्मीद भी रखी है कि नागरिक पुलिस की इस अपील पर अवश्य सहयोग करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें