Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कल देश भर में आयोजित होगा आदि शंकराचार्यजी का प्राकट्य महोत्सव

Mukesh Kumar Bharti

Sat, May 11, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर - भगवत्पाद आदि शंकराचार्यजी के 2531वें प्राकट्य महोत्सव के उपलक्ष्य में पीठ परिषद् , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी द्वारा कल देश भर में पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाभाग के मार्गदर्शन में सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ , शिवार्चन रूद्राभिषेक , विचार गोष्ठी , सत्संग , वृक्षारोपण , फल वितरण , सहस्त्रार्चन पूजन आराधना , सुंदरकांड पाठ , श्री हनुमान चालीसा पाठ , भजन संध्या , गौ रक्षा , जलसंकट निवारण , हिंदुओं के प्रशस्त मानबिन्दुओं की रक्षा हेतु विविध कार्यक्रम आदि शंकराचार्यजी द्वारा संचालित अभियान की पूर्ति हेतु समायोजित है। आज आदि शंकराचार्यजी का प्राकट्य महोत्सव सभी इकाईयों में बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। पुरी शंकराचार्यजी के सानिध्य में कल रविवार को गुरू करतार पैलेस सिआली रोड पठानकोट में भव्यता के साथ आदि शंकराचार्यजी का प्राकट्य महोत्सव मनाया जायेगा , वहीं शाम पांच बजे उनके श्रीमुख से भक्तों को दिव्य सत्संग श्रवण सुलभ होगा। इसी कड़ी में पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाभाग द्वारा संस्थापित प्रांतीय कार्यालय श्रीसुदर्शन संस्थानम् , पुरी शंकराचार्य आश्रम में भी आज प्रात: नौ बजे से वैदिक आचार्यों द्वारा रूद्राभिषेक एवं आराधना किया जायेगा। फिर पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे से आदि शंकराचार्यजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उद्बोधन होगा , जिसके मुख्य वक्ता के रूप में डा० तोयनिधि वैष्णव आचार्य एवं विभागाध्यक्ष सेवानिवृत्त शासकीय संस्कृत महाविद्यालय रायपुर होंगे। इस प्राकट्य महोत्सव में शामिल होने वाले सभी भक्तों के लिये आश्रम में प्रसाद की व्यवस्था रखी गई है। आश्रम में सभी कार्यक्रमों की समाप्ति के पश्चात पुरी शंकराचार्यजी द्वारा संस्थापित संगठन पीठ परिषद् , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रावाभांठा में भी प्रसाद वितरण किया जायेगा। इसी तरह से आचार्य झम्मन शास्त्रीजी के सानिध्य में सुबह दस बजे से मारवाड़ी कुवां शिव मंदिर भाटापारा में रूद्राभिषेक, हनुमान चालीसा पाठ और शाम पांच बजे अटल बिहारी इंडोर आडिटोरियम पीजी कालेज ग्राउंड में दिव्य सत्संग सभा एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित है। वहीं दुर्ग एवं जांजगीर-चांपा जिला इकाई में भी आदि शंकराचार्यजी के प्राकट्य महोत्सव पर सुंदरकांड पाठ / हनुमान चालीसा पाठ सहित विविध कार्यक्रम होंगे। श्रीसुदर्शन संस्थानम् पुरी शंकराचार्य आश्रम / मीडिया प्रभारी अरविन्द तिवारी ने बताया कि कालक्रम से विलुप्त ज्ञान-विज्ञान को प्रकट करना , विकृत ज्ञान-विज्ञान को विशुद्ध करना और सूत्रशैली में प्राप्त ज्ञान-विज्ञान को विशद करना तथा सनातन शास्त्रसम्मत व्यासपीठ और शासनतंत्र को प्रतिष्ठित कर उनमें सामञ्जस्य स्थापित करना और विशद करना शासनतन्त्र को करना भगवत्पाद श्रीशङ्कराचार्य के अवतार का मुख्य प्रयोजन है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें