: जिले के तीनो विधानसभा प्रत्याशियों ने रैली निकालकर नामांकन पत्र किया दाखिल
Mukesh Kumar Bharti
Wed, Nov 1, 2023
जांजगीर।जिले के तीनो विधानसभा प्रत्याशियों ने आज नामांकन रैली निकालकर नामांकन पत्र जमा किए।
पामगढ़ विधानसभा क्रमांक 38 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती शेषराज हरबंश ने
आज माता शबरी की भूमि में उनका आशीर्वाद लेकर आराध्य भगवान श्रीरामचंद्र जी ,सीता माता, बजरंगबली एवं पामगढ़ के गुरुद्वारे में मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किए।नामांकन पत्र जमा करने से पहले पामगढ़ में चुनाव कार्यालय से अंबेडकर चौक तक रैली निकालकर कार्यकर्ताओं के साथ जांजगीर के लिए रवाना हुए।
जिला मुख्यालय जांजगीर में गायत्री मंदिर नैला से कचहरी चौक तक जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा,अकलतरा और पामगढ़ के अधिकृत प्रत्याशी राघवेन्द्र कुमार सिंह , ब्यास कश्यप और श्रीमती शेषराज हरबंश द्वारा संयुक्त रूप से जिले के सभी वरिष्ठ व प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में नामांकन पत्र जमा करने के लिए बाजे गाजे के साथ भव्य रैली निकाला गया। रैली पश्चात कलेक्ट्रेट पहुंचकर तीनो प्रत्याशियों नामांकन पत्र जमा किया।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-38 से विधानसभा चुनाव 2023 के लिए श्रीमती शेषराज हरबंश ने नामांकन पत्र दाखिल किया।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन