Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: घर घुसकर गाली गलौज और मारपीट के छह आरोपी गिरफ्तार

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Feb 2, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - टांगी , राड व डंडे से लेस एक राय होकर घर में घुसकर शराब पैसा वापसी की बात पर गाली गलौच के साथ मारपीट करने के छह आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि 02 अगस्त 2022 की रात्रि सवा दस बजे प्रार्थी कोमल शास्त्री पिता मोहन शास्त्री जाति सतनामी निवासी ग्राम खुडियाडीह थाना बिल्हा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीब आठ बजे प्रार्थी के रिस्तेदार सोनू शास्त्री , धर्मेन्द्र शास्त्री एवं परिवार के अन्य लोग अपने घर के सामने एवं घर में थे। उसी समय गांव के ही देवचंद यादव उर्फ भोली , रामप्रकाश यादव उर्फ गोद्दा , समीत यादव उर्फ गोफे , खिलावन यादव , रामनरेश यादव उर्फ मंगलू , गेंदराम यादव , हरीचंद यादव उर्फ तोतवा , रंगा यादव , राकेश यादव और अन्य लोग एक राय होकर टांगी , राड , डंडा पकडे आये और शराब की पैसा वापसी की बात पर प्रार्थी एवं परिवार के लोगो को गाली गलौच कर मारपीट किये। जिस पर थाना बिल्हा में अप क्रमांक 197/2022 धारा 147, 323 , 294 , 506, भादवि कायम कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 148 , 149 , 324 , 325 , 458 भादवि व 3(2)ट(क) अनु. जाति/अनु. जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम जोडी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुये आज आरोपीगण देवचंद उर्फ भोली पिता घनाराम यादव उम्र 52 वर्ष , रामप्रकाश उर्फ गोद्दा पिता घनाराम यादव उम्र 45 वर्ष , समीत यादव उर्फ गोफे पिता राम प्रकाश यादव उम्र 25 वर्ष , रंगा यादव पिता देवचंद यादव उम्र 24 वर्ष , राकेश यादव पिता देवचंद यादव उम्र 20 वर्ष और हरशिचंद यादव उर्फ तोतवा उम्र 48 साल सभी साकिनान खुडियाडीह थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ०ग०) को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के विरूद्ध बिल्हा पुलिस कार्यवाही कर रही है। उक्त कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक सी०डी० लहरें के नेतृत्व में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर , सउनि दीवान , धर्मेंद्र यादव , आरक्षक संतोष मरकाम , शशिकांत कौशिक का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें