Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बलौदा थाना प्रभारी एवं आरक्षक हुये आईजी से सम्मानित

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी पश्चात 72 घंटो में विवेचना पूर्ण कर चालान माननीय न्यायालय पेश करने पर बद्री नारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक , बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी एवं विवेचना कार्य में सहयोग करने वाले आरक्षक जितेन्द्र कुर्रे को महिला एवं नाबालिग बच्चों के विरूद्ध घटित अपराध में उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि नाबालिग पीड़िता कक्षा सातवीं की छात्रा से किशन बंजारे द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराथ क्रमांक 34/2023 धारा 376 ,506 ,363 भादवि 4 पाक्सो एक्ट कायम कर आरोपी को गत 22 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया था। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुये प्रकरण के विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी ने आरोपी के गिरफ़्तारी पश्चात मात्र 72 घंटे में विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस प्रकार प्रकरण में त्वरित विवेचना कर चालान माननीय न्यायालय प्रस्तुत करने के फलस्वरूप उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी थाना प्रभारी बलौदा एवं विवेचना कार्य में सहयोग करने वाले आरक्षक जितेंद्र कुर्रे थाना बलौदा को बद्री नारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा एवं बिलासपुर रेंज के अन्य पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें