Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: छग सनातन दशनाम गोस्वामी समाज मनायेगा आदि शंकराचार्य जयंती

Mukesh Kumar Bharti

Thu, May 9, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर - परम्परानुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज (सरस्वती , गिरि , पुरी , भारती , तीर्थ , सागर , अरण्य , पर्वत , अरण्य और बन नामधारी ) , प्रांतीय कार्यकारिणी एवं जिला रायपुर द्वारा श्री आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती उत्सव का प्रदेश स्तरीय आयोजन 12 मई रविवार को शहीद स्मारक भवन , जयस्तम्भ चौक के पास रायपुर में किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में द्वय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , अरुण साव सहित शिक्षा - पर्यटन - संस्कृति - धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू , महामंडलेश्वर दूधाधारी मठ रामसुंदर दास , अभा दशनाम गोस्वामी समाज (दिल्ली ) राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गिरी गोस्वामी , अभा गोस्वामी महासभा (दिल्ली) राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सच्चिदानंद गिरी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुये राष्ट्रीय समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र अयोध्या पुरी गोस्वामी ने अरविन्द तिवारी को बताया कि सभी अतिथियों ने समाज का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। बारह मई को पूर्वान्ह ग्यारह बजे कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना से होगा और गोस्वामी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। उसके उपरांत समाज द्वारा अतिथियों का आतिशी स्वागत, गोस्वामी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान, सामाजिक युवक युवती परिचय सम्मेलन आदि संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर सम्मानित अतिथि गण श्रीआद्य शंकराचार्यजी पर अपना सारगर्भित उद्बोधन देंगे , जो समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगा। समाज के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर समाज के सभी लोगों को सभी जिलों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें