Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक शुरू हुई सिटी बस सेवा, एयरपोर्ट से दुर्ग तक का एक सौ रुपये होगा किराया

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Jul 25, 2023
माना एयरपोर्ट से दुर्ग तक जाने वाली पूरी तरह वातानुकूलित सिटी बस का आज दोबारा शुभारंभ किया गया है। आज सुबह सवा दस बजे विवेकानंद विमानपत्तन परिसर से इस बस को रवाना किया गया। यह बस नवा रायपुर स्थित विवेकानंद एयरपोर्ट से तेलीबंधा, पचपेड़ी नाका, भाटागाँव, टाटीबंध, पवार हाउस, नेहरू नगर होते हुए दुर्ग शहर तक चलेगी। बस विवेकानंद विमानपत्तन परिसर से सुबह साढ़े आठ, सवा दस, दोपहर ढाई और शाम साढ़े छह बजे छूटेगी। इसी प्रकार पूरी तरह एयर कंडीशंड यह बस दुर्ग से सुपेला, पवार हाउस, भिलाई-3, टाटीबंध, तेलीबंधा होते हुए एयरपोर्ट पहुँचेगी। दुर्ग से बस सुबह 7:50 बजे, सवा ग्यारह बजे, दोपहर 12:50 बजे, और शाम 4:45 बजे पर छूटेगी। इस बस के चलने से दुर्ग से एयरपोर्ट तक आने जाने वाले यात्रियों को अब बेहतर सुविधा मिलेगीं। इस बस का एयरपोर्ट से रायपुर सिटी का किराया 40 रुपए और एयरपोर्ट से दुर्ग तक का किराया एक सौ रुपए होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें