Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कलेक्टर -एसपी ने भविष्य की रणनीति को लेकर की मीडिया से चर्चा

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Jun 26, 2024
बलौदाबाजार भाटापारा - जिला कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष में संयुक्त रुप से प्रेस को सम्बोधित किया। उन्होंने गत दिवस जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित कलेक्ट्रेट में हुई आगजनी की घटना क़े पश्चात की जा रही कार्यवाही एवं भविष्य की रणनीति क़े सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा किये। कलेक्टर सोनी ने बताया कि आगजनी की घटना से अब तक क़े आकलन में करीब बारह करोड़ रुपये क्षति का अनुमान है जिसमें संयुक्त जिला कार्यालय भवन, जिला पंचायत कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील एवं पंजीयन कार्यालय भवन,वाहन, उपकरण, फर्नीचर शामिल हैं। नगर में हुई अन्य क्षति का अकलन किया जा रहा है। घटना में वाहनों को हुई क्षति क़े लिये बीमा कंपनियों से राशि दिलवाया जा रहा है जिसमें अब तक सात- आठ वाहन स्वामियों को बीमा राशि मिल चुकी हैं और करीब तेईस प्रकरण प्रक्रियाधीन है। कलेक्टर ने बताया कि घटना में लगभग 240 निजी व शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हुये है जिनमे पूरी तरह जले 31 निजी व शासकीय चार पहिया वाहन , 60 दो पहिया वाहन, 27 क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन एवं लगभग 122 क्षतिग्रस्त दो पहिया वाहन शामिल हैं। जिन निजी वहनो क़े बीमा नही हैं उनका मूल्यांकन कराया जा रहा है।घटना से पीड़ितों क़े शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने पीड़ित राहत समिति बनाई गई है। दस्तावेज क्षति क़े लिये भी टीम बनाई गई है। पुलिस, आबकारी, जिला योजना एवं सांख्ययिकी विभाग में दस्तावेज पुर्निर्माण क़े काम भी शुरू हो गये हैं। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने क़े लिये लगातर बैठक की जा रही है। अब तक चेम्बर ऑफ़ कामर्स, सिविल सोसाइटी, अशासकीय संगठन, कृषक संगठनो, पेट्रोल पम्प संचालकों क़े साथ बैठक कर शांति बहाली क़े लिये जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है तथा उपयुक्त क्षमता क़े सीसीटीवी कैमरा लगवाने कहा गया है। सामजिक संगठनों से बातचीत कर जिले में सौहार्द्र पूर्ण वातावरण बनाने सहयोग व सुझाव लिया जा रहा है। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी बनाई गई है जो चौबीस घंटे निगरानी कर रही है , नाकारात्मक एवं भड़काऊ पोस्ट पर प्रतिबंधत्मक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही एसडीएम एवं एसडीओपी क़े द्वारा शांति समिति की बैठक लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने क़े निर्देश दिये गये हैं। किराये पर दिए गए मकान व दुकान की सूची नजदीकी थाने को देने तथा ठेका श्रमिकों की सूची सम्बंधित विभाग को देने क़े निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर ने बताया कि जल्द ही मैदानी अमलो सचिव, पटवारी, आरआई तथा सरपंचो की भी बैठक लेकर चर्चा की जायेगी , उन्होने जिले की बेहतर छवि क़े लिये मीडिया को सहयोग की अपील की। वहीं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं को समझने क़े लिये हर तरह से पूछ ताछ की जा रही है। अब तक 138 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। पोस्ट क़े सोर्स तक पहुंचा जा रहा हैं तथा एकाउन्ट ब्लॉक भी की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें