Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आरक्षक हमारे विभाग के नींव के पत्थर होते हैं - आईजी अंकित गर्ग

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Feb 20, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सरगुजा - आज का दिन हमारे नौजवानों के लिये बहुत ही हर्ष का दिन है जिन्होंने पुलिस विभाग के एक अनिवार्य व महत्वपूर्ण पद को मेहनत एवं लगन से अनुशासित रहकर निर्धारित प्रशिक्षण को हासिल करने में सफलता प्राप्त किया है। आरक्षक हमारे पुलिस विभाग का नींव का पत्थर होते हैं , जो समूचे बल का लगभग 70 प्रतिशत है। जनमानस में पुलिस का प्रथम प्रतिनिधि आरक्षक होता है जो लगातार आमजनता के संपर्क में रहता है और किसी भी घटना व अप्रत्याशित स्थिति के समय अक्सर सर्वप्रथम मौके पर वही पहुंचते हैं। उनके द्वारा किये गये कार्य एवं आचरण से ही आमजन में पुलिस की छवि निर्मित होती है, इसलिये आप सभी के ऊपर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन आप जैसे नौजवान हमेशा से सफलतापूर्वक करते आ रहे हैं। उक्त बातें पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग ने मैनपाट के नवम् दीक्षांत समारोह में नौजवानों का उत्साहवर्धन करते हुये कही। उन्होंने कहा हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस के लिये एक गंभीर समस्या नक्सल हिंसा की है , जिसमें हमारे आरक्षकगणों की सबसे महती भूमिका है। सुदूर क्षेत्रों में सूचनायें संकलित कर बड़े-बड़े अभियानों को हमारे जवानों के अनुवाई एवं सहयोग से अंजाम दिया जाता रहा है। नक्सल अभियान में आरक्षण गणों द्वारा बहादुरी से अपने कर्तव्यों को निर्वहन करते हुये अपना सर्वोच्च बलिदान तक दिया गया है जो हम सब के लिये गर्व की बात है।बुनियादी प्रशिक्षण के मुख्य तीन आयामों के बारे में उन्होंने कहा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में प्रशिक्षकगणों द्वारा जवानों को मुख्य रूप से ट्रेंड किया जाता है। पहला शारीरिक क्षमता का विकसित करना , दूसरा कानून का ज्ञान एवं तीसरा विभिन्न हथियारों का ज्ञान एवं संचालन कराने हेतु योग्य बनाया जाता है जो पुलिस विभाग में कार्यरत रहने वाले सभी जवानों को पूरे सर्विस काल तक काम आता है। आप सभी ने प्रशिक्षण के दौरान विवेक और अंतः दृष्टि से जो ज्ञान अर्जित किया है तथा अपने कड़ी मेहनत दृढ़ इच्छा एवं प्रतिबद्धता के साथ इस मुकाम को हासिल किये है। किसी भी क्षेत्र में कोई भी चुनौती आने पर आसानी से हल करने में सफल होंगे। पीटीएस में प्रशिक्षकगणों द्वारा सिखलाये गये आयाम को आप सब अच्छी तरह निर्वहन करने में सफल होंगे। अपने उद्बबोधन की अगली कड़ी में रेंज आईजी द्वारा कहा गया कि आज के इस महत्वपूर्ण बेला में उपस्थित सभी नौजवानों के माता पिता को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना कर अपनी खुशियों का त्याग कर सर्वोच्च शिक्षा दिलाया जो आप सब इस मुकाम को हासिल करने में सफल हुये। साथ ही पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट के पुलिस अधीक्षक सहित समस्त प्रशिक्षकगणों की सराहना करता हूं जिनके कुशल प्रयास से इंडोर एवं आउटडोर की कक्षा में अपना सर्वस्स अनुभव का ज्ञान देते हुए आप सभी को बुनियादी प्रशिक्षण के मूल आयाम को समझाने एवं जवानों को बेहतर समाज के निर्माण करने के लिये सशक्त बनाया। दीक्षांत परेड समारोह कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम.आर.आहिरे, पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार, 10वी वाहनी छसबल कमांडेंट विजय कुजूर, जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं अन्य विभाग के अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं नौजवानों के अभिभावक सहित पीटीएस के समस्त प्रशिक्षकगण व अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि पुलिस महानिरीक्षक महोदय सरगुजा रेंज अंकित गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति में आज पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट के नवम‌ दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ। राज्य के विभिन्न जिलों से आये कुल 146 नव आरक्षक प्रशिक्षण हेतु शामिल हुये। उक्त नौजवानों द्वारा दीक्षांत परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुख्य आतिथ्य को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक पीटीएस मैनपाट राज कुमार मिंज ने मुख्य आतिथ्य आईजी सरगुजा रेंज का आभार व्यक्त करते हुये दीक्षांत परेड समारोह में शामिल नौजवानों के प्रतिभाओं के बारे में सामान्य जानकारी से अवगत कराते हुये नव आरक्षकों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान आउटडोर व इनडोर ज्ञान के साथ साथ दीक्षांत परेड समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौजवानों को उत्साहवर्धन हेतु मुख्य अतिथि आईजी गर्ग द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं दीक्षांत परेड समारोह पश्चात पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल का उद्घाटन रेंज आईजी के कर कमलों द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें