Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भा.क.पा. राज्य परिषद एवं बस्तर संभाग की बैठक जगदलपुर पार्टी कार्यालय में संपन्न

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Mar 31, 2024
दिनांक 30 मार्च 2024 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद एवं बस्तर संभाग की बैठक जगदलपुर पार्टी कार्यालय में डॉक्टर सोमनाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें भाकपा के राष्ट्रीय सचिव मंडल सदस्य डॉक्टर भालचंद कांगो उपस्थित हुए। बैठक में बस्तर लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी फूल सिंह कचलाम को सभी तरह से सहयोग करने का निर्णय हुआ एवं मैदानी क्षेत्र से रायपुर, बिलासपुर, चम्पा, कोरबा, सरगुजा, इन सीटों को चुनाव लड़ने के लिए राष्ट्रीय पार्टी को प्रस्ताव भेजा गया कोरबा जिले से राज्य परिषद सदस्य एम एल रजक, जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने कोरबा जिले की जन समस्याओं को लेकर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि पार्टी द्वारा कोरबा की जनसमस्याओं को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी तारतम्य में 16 फरवरी 2024 से आमरण अनशन भी किया गया। कॉ. वर्मा ने कहा कि आचार संहिता हटने के बाद जनसमस्याओं से संबंधित कुछ चिन्हित मुद्दों के अलावा प्रदूषण, नगर निगम के सफाई कर्मियों की न्यूनतम मजदूरी तथा सामाजिक सुरक्षा और जिले के सभी तालाबों की साफ सफाई व पानी भराव की व्यवस्था को लेकर पार्टी वृहद स्तर पर आंदोलन का सूत्रपात करेंगी। इस बैठक में उपस्थित कामरेड मनीष कुंजाम, कामरेड एस एन कमलेश, मुकेश बोहरा,रमा सोढ़ी,कमलेश झाड़ी,महेश कुंजाम,रामुराममौर्य,मंगल कश्यप,पी लक्ष्मीनारायण,कुशुम नाग,त्रिश्या झाड़ी,गंगाराम नाग,हड़मा मरकाम,राजू तेलम,भीमसेन मंडावी,चमन कुंजाम, बी एल श्रीवास्तव, शंकर राव,चंद प्रकाश लावनिया, केराराम मन्नेवार अन्य सैकड़ो साथी उपस्थित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें