: दौलत ठाकुर (समाचार भारतीय news24 संभाग प्रमुख) ने की डॉ. चावलेश्वर चंद्राकर से सौजन्य भेंट
Mukesh Kumar Bharti
Thu, May 4, 2023
समाचार भारती न्यूज़ 24 के संभाग प्रमुख दौलत सिंह ठाकुर ने जैजैपुर विधानसभा का दौरा कर डॉक्टर चावलेश्वर चंद्राकर (प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग) से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चलाए जा रहे गरीब किसानों एवं मजदूरों के हित में विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार की जानकारी हासिल की। गौरतलब है कि श्री चावलेश्वर जैजैपुर में स्थानीय भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां पर भगवत कथा आयोजन कर्ताओं के द्वारा डॉक्टर चावलेश्वर चंद्राकर एवं संभाग प्रमुख दौलत ठाकुर का श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी व आयोजन कर्ता मौजूद रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन