Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: प्राणघातक हमला करने वाला फरार आरोपी जेल दाखिल

जांजगीर चांपा - पुरानी रंजिश के चलते प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपी को अकलतरा पुलिस ने आखिरकार दूसरे जिले से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गत चार जुलाई को पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी पूर्व मे प्रार्थिया की लडकी से छेड़खानी की रिपोर्ट पर जेल गया था , उसी रंजिश पर आज प्रार्थिया को हत्या करने , उसे जान से मारने की नियत से पहले से तैयारी कर अपने हाथ मे रखे लोहे के धारदार चाकू लेकर मरवाही से अंधियारीपाठ अकलतरा आया और प्रार्थिया के अकेले मे होने का जगह व समय तलाश कर उसकी हत्या करने की नियत से उस पर ताबड़तोड़ धारदार चाकू से प्राणघातक वार कर फरार हो गया। प्रार्थिया की सूचना पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 341/23 धारा 294 , 506 , 307 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।मामले की गंभीरू को देखते हुये लगातार फरार आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था। इस बीच मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम दानीकुण्डी थाना मरवाही जिला गौरेला - पेंड्रा - मरवाही में छिपा है। मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही किया जाकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी विजय उम्र 48 वर्ष निवासी खिसारो हालमुकाम अंधियारी पाठ अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से अकलतरा पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू बरामद के साथ विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सत्यकला रामटेके , सउनि अरूण सिंह , सियाराम यादव , महिला प्रधान आरक्षक अनिता पाटले , आरक्षक प्रदीप दुबे , राघवेन्द्र धृतलहरे , विवेक ठाकुर , विरेश सिंह , साईबर सेल मनोज तिग्गा का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें