Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: डिप्टी एडवोकेट जनरल ने बच्चों को बांटा स्टेशनरी का सामान

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Nov 4, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - डिप्टी एडवोकेट जनरल हरप्रीत सिंह अहलूवालिया ने एक रूपया मुहिम की संचालिका एडवोकेट सीमा वर्मा के सहयोग से पं० बरत राम मिश्र विद्या मंदिर स्कूल बुटेना ( तखतपुर )में आज बच्चों के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से बच्चों को शिक्षा का महत्व , बच्चों से संबंधित कानून बाल विवाह , बाल मजदूर , पॉक्सो एक्ट ,साइबर सुरक्षा , गुड टच - बेड टच के बारे में जानकारी दी। वहीं बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु डिप्टी एडवोकेट जनरल हरप्रीत सिंह अहलूवालिया के द्वारा 86 बच्चों को स्टेशनरी का सामान कॉपी , पेन ,पेंसिल , स्केच कलर , रबर , कटर , स्केल दिया गया। डिप्टी एडवोकेट जनरल हरप्रीत सिंह का मानना है कि बच्चों के बीच हमेशा निःस्वार्थ सेवा भाव से ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिये ,ऐसे कार्यक्रम से बच्चे प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर बुटेना स्कूल की प्रधान पाठिका श्रीमती रंजना तिवारी ने बताया कि सीमा वर्मा हर वर्ष हमारे विद्यालय में आकर बच्चों को स्टेशनरी का सामान बांटती है और बच्चों को बहुत सारी ज्ञान और शिक्षा संबंधित जानकारी बताती हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें