Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विजय अग्रवाल ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजयअग्रवाल ने आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन एवं स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सी सी टीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपैट स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के बाद ईव्हीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य, उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ,रिटर्निंग अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र ठाकुर, श्री निरनिधि नंदेहा ,राज्य निर्वाचन आयोग से श्री हार्दिक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। स/क्र

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें