Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: दिवाकर तिवारी बने लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रांताध्यक्ष

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Jan 11, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर - गत दिवस राजधानी के वृंदावन हाल में आयोजित प्रांतीय परिवार सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज केन्द्रीय समिति के उपाध्यक्ष दिवाकर तिवारी (सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी) को लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा संघ का प्रांताध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे , जबकि अध्यक्षता साँसद व सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी जी ने की। श्रीतिवारी के प्रांताध्यक्ष निर्वाचित होने पर छत्तीसगढी ब्राह्मण समाज एवं आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय ) उड़ीसा के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की है। बताते चलें कि दिवाकर तिवारी आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय) छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसलिये उनके प्रांताध्यक्ष निर्वाचित होने पर सामाजिक संगठन के साथ - साथ पत्रकार संगठन में भी हर्ष व्याप्त है। इस कार्यक्रम को विधायक पुरंदर मिश्रा , लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में रामप्रताप सिंह , लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा , नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर तिवारी , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारिका जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक विशेष रूप उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें