Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: दुर्ग एसपी ने जनरल परेड की सलामी लेकर किया विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Jun 14, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट दुर्ग - जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा (भापुसे )द्वारा आज रक्षित केन्द्र में जनरल परेड की सलामी ली गई। उसके पश्चात् परेड सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण किया गया एवं उत्तम वेश-भूषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को निर्धारित एवं अच्छी वेशभूषा धारण करने निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहनों का निरीक्षण किया गया , जिसमें कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी भारी वाहनों की रख रखाओं का जायजा लिया गया। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र , दुर्ग स्थित आर्म्स शाखा का निरीक्षण किया गया एवं आर्म्स- एम्युनेशन के रख-रखाव एवं सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहने हेतु निर्देषित किया गया। फिर रक्षित केन्द्र दुर्ग के गणवेष शाखा , वाहन शाखा कार्यालय , पुलिस साख सहकारी समिति , रोजनामचा शाखा , रीडर शाखा एवं कैश शाखा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिले में पदस्थ अनंत कुमार साहू रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग , लक्ष्मण तिवारी भाप्रसे. ज़िला दुर्ग , बैकर वैंभव रमणलाल भापुसे. नपुअ दुर्ग , निखिल अशोक रखेचा भापुसे. नपुअ भिलाईनगर , प्रभात कुमार भापुसे. पुअअ.-धमधा , उमेश गुप्ता परि.भापुसे., आशीष बंछोर रापुसे.नपुअ छावनी , देवांश सिंह राठौर रापुसे. पुअअ.पाटन , सतीश ठाकुर, रापुसे. उपुअ (यातायात) जिला-दुर्ग , सतानंद विंध्यराज, रापुसे. उपुअ (यातायात) जिला-दुर्ग , श्रीमती शिल्पा साहू, उपुअ (आईयूसीएडब्ल्यू) जिला दुर्ग , नीलेश द्विवेदी, रापुसे. उपुअ (लाईन) जिला-दुर्ग , सुश्री अकांक्षा पाण्डेय परि.उपुअ.दुर्ग , रमेश चन्द्रा रक्षित निरीक्षक जिला-दुर्ग एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थिति थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें