Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: चुनाव मद्देनजर वाहन चेकिंग दौरान रतनपुर पुलिस ने की छह लाख से अधिक चांदी एवं एक लाख से अधिक नगदी बरामद

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Nov 10, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - प्रदेश में अगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर आचार सहिंता लागू होते ही निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह(भापुसे) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा , अनुविभागीय अधिकारी कोटा अनुभाग सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र में तथा जिले के सरहदी थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से बाहर से आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखी जा रही है। थाना टीम द्वारा भी समय समय पर वाहन चेकिग लगाकर दीगर राज्य को जाने वाली वाहनो तथा संदिंग्ध वाहनो की चेकिग किया जा रहा है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि गत दिवस 08 नवंबर को उनके द्वारा थाना टीम के साथ एनएच 130 तिराहा मदनपुर के पास रतनपुर मध्यप्रदेश , उत्तरप्रदेश राज्य मार्ग पर रात नौ बजे से आने जाने वाली वाहनो का चेकिग किया जा रहा था। उसी दौरान एक निजी वाहन बोलेरो क्रमांक एमपी 04 जेड एच 0712 को रोककर चेकिंग करने पर अलग अलग थैले में चांदी के पायल , सिक्के , चांदी का बिस्कीट व नगदी रकम बरामद किया गया। जिसका मौके पर विधिवत पंचनामा कार्यवाही में चॉदी का बड़ा सिल्ली वजन 3585 ग्राम , चॉदी का सिल्ली 2019 ग्राम , चॉदी का सिल्ली 1121 ग्राम , चॉदी का पतला साईज सिल्ली 118 ग्राम , चॉदी का पायल 05 जोंड़ी वजनी 619 ग्राम , चाँदी का सिक्का बड़ा साईज 06 नग प्रत्येक का वजन 50ग्राम कुल 300 ग्राम , चॉदी का सिक्का 33 नग प्रत्येक 20 ग्राम का कुल 660 ग्राम , चॉदी का सिक्का 37 नग प्रत्येक का वजन 10 ग्राम कुल 370 ग्राम , चॉदी का सिक्का 63 नग प्रत्येक का वजन 05 ग्राम कुल 315 ग्राम , कुल चॉदी का वजन करीब 9.461 कि.ग्रा. कीमती करीबन 6,62,270 रूपये एवं पांच सौ , दो सौ और एक सौ रूपये का नोट कुल 100400 रूपये , कुल जुमला कीमती 762670 रूपये के संबंध में अनावेदक ओमकार साहू पिता रमेश लाल साहू निवासी मोतीनगर सागर जिला सागर म.प्र. के द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नही किया। उक्त चांदी के जेवर , सिक्के , बिस्कीट नगदी रकम किसी अपराध से संबंधित होने की अंदेशा पर एवं आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर धारा 102 जाफौ के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। थाना रतनपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें