Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने के उड़ीसा संगठित गिरोह के आठ आरोपी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Jun 15, 2024
रायपुर - जॉब कन्सलटेंसी पैन इंडिया नामक आफिस खोलकर विभिन्न लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो रूपये की धोखाधड़ी करने वाले उड़ीसा के संगठित गिरोह के कुल आठ आरोपियों को एसीसीयू की संयुक्त टीम की कार्यवाही से सिविल लाईन थाना पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। आरोपियान बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के साथ - साथ फर्जी नामक वेबसीरीज से प्रभावित होकर नकली नोट छपाई का भी काम करते थे। कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय क्राइम संदीप मित्तल ने मामले का खुलासा करते हुये बताया विगत कुछ दिनों से रायपुर पुलिस को शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि कुछ लोगों के संगठित गिरोह द्वारा रायपुर में जॉब दिलाने हेतु अलग - अलग स्थानों में आफिस का संचालन कर लोगो को जॉब दिलाने का झांसा देकर रूपये लेकर ठगी किया जा रहा है। शिकायत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्राईम संदीप मित्तल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग झा , उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह , प्रभारी एसीसीयू एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में एसीसीयू एवं थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों के संबंध में लगातार सूचना एवं जानकारी एकत्र किये जा रहे थे। इसी तारतम्य में संगठित गिरोह का कार्यालय जॉब कन्सलटेंसी जॉब पैन इंडिया नाम से पंडरी रायपुर में संचालन होने की जानकारी प्राप्त होने पर थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम के द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां कार्यालय बंद होने पर विधिवत कार्यालय को खोलवाकर ऑफिस के अंदर रखे लैपटाप को जप्त किया गया , जिसमें गिरोह के संबंध में विभिन्न जानकारी प्राप्त हुआ। उक्त कार्यालय का एक और ब्रांच अशोका रतन रायपुर में स्थित होने की जानकारी प्राप्त हुई , जिस पर पुलिस टीम द्वारा अशोका रतन स्थित कार्यालय में दबिश दिया गया। जहां पर कंपनी के संचालकगण पिन्टू ताण्डी उर्फ बुल्लू एवं कैलाश ताण्डी उर्फ केटी तथा अन्य आकाश ताण्डी , खेत्रो ताण्डी , अभिजीत दीप , विक्की ताण्डी , राज टाकरी , नितेश कुमार बाघ मिले। पृथक पृथक पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि ये लोग एक राय हो कर जॉब कन्सलटेंसी जॉब पेन इंडिया कंपनी पंडरी एवं अशोका रतन , अनुपम नगर रायपुर में खोलकर लोगो को जॉब दिलाने हेतु रजिस्ट्रेशन कर रजिस्ट्रेशन फीस लेते थे व स्वयं इन्टरव्यू में फेल कर कैंडिडेट्स को पास कराने के नाम पर और पैसे वसूल करते थे। उन्हें बाद में स्पाईस जेट कंपनी के अपाइटमेंट लेटर के ड्राफ्ट में कैंडिडेट्स के नाम एड्रेस एवं जाब लोकेशन के डिटेल ईमेल आईडी में मेल करते थे , किन्तु इनका स्पाईस जेट कम्पनी से कोई संबंध नही था। साथ ही इनके द्वारा नकली नोट एवं स्टाम्प पेपर छापने हेतु कोरा पेपर एवं वाटर मार्क इंक मंगाकर पांच - पांच सौ रूपये के नोट को कलर प्रिंटर के माध्यम से छापकर कुछ नोटों को मार्केट में चलाकर कुछ छापे गये नोट को रखना बताया गया। जिस पर आरोपियों के कब्जे से पृथक पृथक एक रायल इंनफील्ड बुलेट वाहन , एक थार चारपहिया वाहन , सत्ताईस नग मोबाइल फोन , चौदह नग कीपेड फोन , तीन नग सोने की चैन , एक नग सोन की ब्रेसलेट , तीन नग सोने की अंगुठी , एक नग सोने की नेकलेस , चार नग लैपटाप , एक नग कलर प्रिन्टर , दो सीट पांच - पांच सौ रूपये छपे हुए नकली नोट (प्रत्येक में चार नग) , 165 नग नोट छापने का कोरा सीट , वाटर मार्क इंक , विभिन्न बैंको का पासबुक , एटीएम कार्ड एवं चेकबुक कुल जुमला 2375000 रूपये जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 340/2024 धारा 420 , 467 , 468 , 471 , 489(ए) , 489(बी) , 489(सी) , 489(डी) , 489(ई) , 120बी , 34 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सिविल लाईन पुलिस ने कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपीगण - पिन्टू ताण्डी उर्फ करण उर्फ बुल्लु पिता बालेक ताण्डी उम्र 24 वर्ष निवासी रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उड़ीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12 , रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर , कैलाश ताण्डी उर्फ केटी पिता बालेक ताण्डी उम्र 26 वर्ष निवासी रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उड़ीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12 , रूम नम्बर 302 , अशोका रतन जिला रायपुर , आकाश ताण्डी पिता भास्कर ताण्डी उम्र 28 वर्ष निवासी न्यू राजीव गांधी नगर थाना पदमनापुर जिला दुर्ग हाल पता ब्लॉक नम्बर 12 , रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर , खेत्रो ताण्डी पिता बाईक ताण्डी उम्र 34 वर्ष निवासी रानीपुर झरियल टिटलागढ़ थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उड़ीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12 , रूम नम्बर 302 , अशोका रतन जिला रायपुर , अभिजीत दीप पिता एजरा दीप उम्र 26 साल साकिन कालाहाण्डी केसिंगा सिरजापाली थाना केसिंगा जिला कालाहाण्डी (उड़ीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12 , रूम नम्बर 302 , अशोका रतन जिला रायपुर , विक्की ताण्डी पिता बालिक ताण्डी उम्र 19 वर्ष निवासी रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12 , रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर , राज टाकरी पिता त्रिनाथ टाकरी उम्र 22 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उड़ीसा) हाल पता आकाशवाणी उत्तम नगर सिविल लाईन जिला रायपुर और नितेश कुमार बाघ पिता भु्रगु राम बाघ उम्र 21 वर्ष निवासी करला भावनी पटना, थाना केगांव जिला कालाहाण्डी (उड़ीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12 , रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर छत्तीसगढ़।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें