Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: हत्या की प्रयास करने वाले चार आरोपी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Mar 9, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सक्ती - रात्रि में गंदी गाली देने से मना करने पर आरोपीगणों द्वारा मां बहन की गंदी गालियां देते हुवे एक राय होकर जान से मारने की नियत से टांगी के पासा और डंडा से सिर को मारकर चोट पहुंचाकर हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया गायत्री सिंह ने अरविन्द तिवारी को बताया गत आठ मार्च को प्रार्थी के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि सात मार्च की रात्रि लगभग ग्यारह बजे गांव के पड़ोसी सालिक राम कोशले , छत्रपाल कोशले , सूरज कोशले और गणेशराम कोशले के द्वारा ग्राम पंचायत को गंदी गंदी गाली दे रहे थे। चूंकि प्रार्थी का मां वार्ड पंच है , जिस कारण गाली खराब लगने पर अपने भाई गिरधारी खुंटे के साथ बाहर निकलकर गाली देने से मना करने लगे। जिस पर आरोपीगणो के द्वारा एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की नियत से टांगी के पासा तथा डंडा से सिर को मारकर चोंट पहुचाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डभरा मे अपराध क्रमांक 69/2023 धारा 294 ,506 ,323 ,307, 34 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण के आरोपियो के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय एम०आर०आहिरे (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिह (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी महोदय चन्द्रपुर डभरा बी.एस.खुटिया (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आरोपियों के त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेश प्राप्त होने पर प्रकरण के आरोपियो सालिक राम पिता नानदाउ कोसले उम्र 50 वर्ष , गणेशराम पिता नानदाउ कोसले उम्र 40 वर्ष , छत्रपाल पिता सालिकराम कोसले उम्र 20 वर्ष और सूरज पिता सालिकराम कोसले उम्र 18 वर्ष सभी निवासी धुरकोट थाना डभरा जिला-सक्ती को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक के.के. महतो , उनि लक्ष्मण खुंटे , प्रधान आरक्षक रामप्रसाद चैहान , आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर , देवनारायण चन्द्रा , लक्ष्मीनाराण पटेल , राधेश्याम बरेठ , महासिह सिदार व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें