Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पैसों का लालच देकर अनाचार करने के चार आरोपी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Feb 16, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - लोगो के आध्यात्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर नाबालिग लड़कियों को दैवीय शक्ति से पैसों की बारिश होने का झांसा देकर पूजा पाठ करने के नाम पर अनाचार करने वाले चार आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण का एक आरोपी फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। बिलासागुड़ी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आज इस मामले का खुलासा करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा ने बताया गत दिवस चौदह फरवरी को थाना रतनपुर में पीड़िता के परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनके गांव के दो व्यक्तियों द्वारा उन्हें बताया गया कि एक ठाकुर बाबा है जो कुमारी कन्याओं की पूजापाठ करता है, जिससे पैसा बरसता है। जिस झांसे में वे लोग रतनपुर के मदनपुर में एक घर में आये एवं वहां पूजा पाठ के बाद बाबा द्वारा उन बच्चियों को अकेले कमरे मे ले जाकर पूजा पाठ के बहाने अनाचार किया गया। वापस जिला सारंगढ़ में अपने घर जाने पर बालिकाओं ने यह बात अपने परिजनों को बताई , जिस पर परिजनों द्वारा रतनपुर थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में तत्काल अपराध क्रमांक - 132/24 एवं 133/2024 धारा-366(क), 376, 34 भादवि, 04 पाॅस्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त घटना के संबंध में अवगत कराया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ बघेल से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना रतनपुर में टीम गठित कर संदेहियों को लोकल मुखबिर के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई।आरोपियों को बालपुर, भाठागांव थाना सरसींवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ व लिगिंयाडीह व मदनपुर जिला बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं प्रकरण का एक आरोपी कन्हैया फरार है। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले निवासी धनिया बंजारे और हुलसी रात्रे ने करीबन दो माह पूर्व से दो अलग-अलग स्थान की नाबालिक बच्चियों एवं उनके माता पिता को कुंवारी लड़की का पूजा कराकर एवं उसके उपर दैवीय शक्ति बैठाने से लाखों-करोड़ों रूपये की बारिश होती है कहकर अपने विश्वास में लिया। गत दिवस ग्यारह फरवरी को उन दोनों नाबालिक बच्चियों को उनके परिजनों के साथ बिलासपुर बस स्टैण्ड लेकर गये और वहाॅं पूजा करने वाले पंडित कुलेश्वर राजपूत उर्फ पंडित ठाकुर एवं उनका साथी कन्हैया से मिलवाकर उनके द्वारा ही पूजा पाठ कराकर पैसा बरसाना बताकर मुलाकात कराये। जहाॅं से वे लोग दोनों नाबालिक बच्चियों को मदनपुर रानीगाॅंव चैक के पास गणेश साहू के मकान में लेकर गये। जहाॅं सभी गणेश साहू के घर खाना खाये, पंडित कुलेश्वर ठाकुर दोनों नाबालिक बच्चियों में से एक बच्ची को मकान के अंदर कमरे में ले गया एवं पूजा के बहाने उनके परिजन और सभी लोगों को कमरे से बाहर कर दिया तथा अंदर कमरे में लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और उक्त घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुये कमरे के बाहर छोड़ा। इसी प्रकार दुसरी नाबालिक लड़की को भी पूजा कराने के बहाने अंदर कमरे में ले जाकर जबरदस्ती बलात्कार किया। उक्त घटनाकारित करने के पश्चात पंडित कुलेश्वर ठाकुर द्वारा उनके परिजन को बताया कि पूजा से मात्र चार हजार - दो हजार रूपये ही बारिश हो पाया है कहकर पैसे दे दिया। दोनों नाबालिक बच्चियाॅं घटना से इतने डरे सहमें थे कि वे उक्त घटना के संबंध में परिजन को जानकारी नहीं बता पाये। बिलासपुर बस स्टैण्ड से वापस अपने घर जाते समय उक्त घटना के संबंध में दोनों नाबालिक लडकियों ने अपने परिजन को बताया। इस प्रकरण में रतनपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , वहीं एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे , प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह , सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक बसंत मानिकपुरी, दीपक मरावी एवं महिला आरक्षक स्वाती बंजारे का सराहनीय योगदान रहा। बिलासपुर पुलिस की अपील - बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से ऐसे झांसा देने वाले लोगो से सावधान रहने की अपील की है जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं का पुनरावृत्ति ना हो। गिरफ्तार आरोपीगण - धनिया बंजारे पिता स्व. श्यामलाल बंजारे उम्र 42 वर्ष निवासी बालपुर थाना सरसींवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ छग , हुलसी रात्रे पिता तिहारू रात्रे उम्र 30 वर्ष निवासी भाॅंठागाॅंव थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ छग , गणेश साहू पिता कार्तिकराम साहू उम्र 52 वर्ष निवासी मदनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छग और मुख्य आरोपी कुलेश्वर सिंह राजपूत उर्फ कुमार उर्फ पंडित ठाकुर पिता मोहन राजपूत उम्र 43 वर्ष पता लिगिंयाडीह बिलासपुर छत्तीसगढ़।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें