Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: डीएफएम मद की राशि गबन करने के चार आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - राशि जमा करने हेतु नोटिस जारी करने के बावजूद भी जमा नहीं करके डीएमएफ मद की राशि गबन करने वाले चार आरोपियों को जांजगीर चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जांजगीर द्वारा निर्मल फाउण्डेशन कोरबा जिले के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित ग्राम पंचायतों के स्व सहायता समूहों / गोठानों/धानपद पंचायत संसाधन केन्द्रो में महिला सशक्तीकरण में महिला जनप्रतिनिधि , महिला स्व सहायता समूह के सदस्य आंगनबाडी कार्यकर्ता व किशोरी बालिकाओं का ग्राम सभा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये शासन द्वारा राशि एक करोड़ रूपये शासन द्वारा स्वीकृत किया गया था जिसमें संबधित फर्म को अस्सी लाख रूपये स्वीकृत करने पर सत्तर लाख चालीस हजार रूपये जारी किया गया था। जिसमें से संस्था द्वारा निर्मल फाउंडेशन कोरबा द्वारा दिनांक 02 मार्च 2022 तक कुल चौदह लाख चन्द्रह हजार रूपया किश्त में जमा किया गया है एवं शेष राशि छप्पन लाख पच्चीस हजार रुपये को जमा नहीं किया गया है। इस प्रकार निर्मल फाउण्डेशन संस्था कोरबा द्वारा शासकीय राशि का गबन करना पाये जाने पर थाना जांजगीर में गत 12 मई 2023 को धारा 409 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जांजगीर द्वारा लक्ष्य समाज सेवी संस्था कोरबा को जिले के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित ग्राम पंचायतों में सांस्कृतिक एवं परम्परागत घरोहर कला जन भाषाओं का संरक्षण , प्रोत्साहन एवं उनके प्रचार प्रसार कार्यक्रमों के लिये राशि उनचास लाख निन्यान्चे हजार रूपये स्वीकृत करते हुये उनतालिस लाख निम्यान्वे हतार दो सौ रुपये जारी किया गया था। जिसमें से लक्ष्य समाज सेवी संस्था कोरबा द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2023 तक कुल अट्ठाईस लाख रुपये किश्त में जमा किया गया था शेष राशि रूपये सात लाख उन्नीस हजार दो सौ छियान्ये रुपये को जमा किया जाना शेष है। लक्ष्य समाज सेवी संस्था कोरवा द्वारा शासकीय राशि का गबन करना पाये जाने पर प्रथम दृष्टया धारा 409 भादवि का अपराध थाना जांजगीर में पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपी अमित तिवारी , लुकेश्वर चौहान , योगेश चौहान एवं राहुल चौहान सभी निवासी बालको नगर कोरबा को आज विधिवत गिरफ्तार कर जांजगीर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में शैलेन्द्र पांडे , निरीक्षक कामिल हक , लखेश केवटक्ष, उप निरीक्षक बी.एन.बनाफर , सउनि लम्बोदर सिंह , उमेन्द्र मिश्रा एवं दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें