Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: गांजा तस्करी करने के चार आरोपी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Feb 26, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गांजा तस्करी करने के चार आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये सिविल लाईन थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस विभाग से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा अवैध धंधो में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन उमेश कुमार गुप्ता एवं नोडल अधिकारी सायबर सेल कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। गत दिवस 24 फरवरी को सूचना संकलन के दौरान मुखबिर के माध्यम से जानकारी मिली कि भारतीय नगर मुक्तिधाम के पास पीले रंग के ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 04एमएस 2350 में कुछ संदिग्ध लड़के बैठे हुये हैं, जो बड़ी मात्रा में गांजा लेकर आये हैं और ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को बताकर थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू की टीम द्वारा भारती नगर मुक्तिधाम के पास घेराबंदी कर पीले रंग के ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 04 एमएस 2350 को पकड़ा गया। कार में आरोपीगण गोलू खटिक , अभिषेक खटिक , सुन्दर तेवर एवं डेविड डिसूजा बैठे हुये मिले, जिनसे पुछताछ करने पर गुमराह करने लगे। कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में तीन बड़े ब्रीफकेस एवं दो प्लास्टिक बोरी के भीतर छिपाकर रखा गया गांजा जो एक किलो एवं दो किलो साईज के प्लास्टिक के पैकेटों में पैक किया कुल वजन 45 किलोग्राम बरामद हुआ। बरामद हुये गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य साढ़े चार लाख रूपये है। पूछताछ पर आरोपीगणों द्वारा बलांगीर उड़ीसा से गांजा खरीदकर लाना बताया गया है। इनके द्वारा गांजा तस्करी हेतु उपयोग किये जा रहे ब्रेजा कार को भी मामले में जप्त किया गया है। आरोपीगणों का बलांगीर उड़ीसा के संपर्क सुत्रों की जांच की जा रही है , जांच बाद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जावेगा। अवैध नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुये सिविल लाइन थाना पुलिस ने चारो आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य, सहायक उपनिरीक्षक दिलाराम मनहर, प्रधान आरक्षक नवीन सोनकर, आरक्षक सोनू भार्गव, एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू , सहायक उपनिरीक्षक शोभनाथ यादव, प्रधान आरक्षक देवमून पुहूप, आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, सत्या पाटले, बोंधुराम कुम्हार, विरेन्द्र गंधर्व, निखिल राव जाधव, संतोष यादव, प्रशांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपीगण - गोलू पिता तुलसीराम खटिक उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली , अभिषेक खटिक पिता राजू खटिक उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली , सुन्दर तेवर पिता अभिचंद्रन तेवर उम्र 29 वर्ष निवासी पचरीघाट जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली और डेविड डिसुजा पिता अश्वनी डिसुजा उम्र 19 वर्ष निवासी धौराभाठा करगी रोड कोटा वर्तमान निवास राजीव गांधी चौक कुम्हारपारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें