Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बड़े वाहनों से डीजल चोरी करने के चार आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - चाय दुकान एवं पंचर दुकानों की आड़ लेकर मेन रोड में बड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले चार आरोपियों को 1190 लीटर डीजल बरामद के साथ बलौदा पुलिस एवं सायबर सेल टीम ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार थाना बलौदा में अलग -अलग चार मामले में मेन रोड में खड़ी बड़ी वाहनों से डीजल की चोरी करने का प्रार्थीयों की रिपोर्ट पर मामले दर्ज किये गये थे। जिसमें विशेष टीम जांजगीर व बलौदा पुलिस के द्वारा जरिये मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपियों कृष्ण कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी बुड़गहन डिहारिन मंदिर के पास , बलौदा से 350 लीटर डीजल कीमती 33,000 रूपये , संतोष उम्र 38 वर्ष निवासी पनोरापारा डिहारिन मंदिर के पास , बलौदा से 260 लीटर डीजल कीमती 25,000 रूपये , शत्रुहन उम्र 26 वर्ष निवासी पनोरापारा डिहारिन मंदिर के पास , बलौदा से 280 लीटर डीजल कीमती 28000 रूपये , विनोद कुमार उम्र 34 वर्ष बुड़गहन सिंघरीपारा थाना बलौदा से 300 लीटर डीजल कीमती 28000 रूपये जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से बलौदा पुलिस ने धारा 379 भादवि के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे विषेष टीम साईबर सेल प्रभारी , निरीक्षक मनीष परिहार उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ध्रुव व अन्य साईबर की टीम तथा थाना प्रभारी बलौदा उप निरीक्षक गोपाल सतपथी , सउनि कौशल सिदार , प्रधान आरक्षक जगदीश अजय , मुकेश यादव , प्रीतम सिंह कंवर एवं आरक्षक हेमंत साहू का सराहनीय योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी - कृष्ण कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी बुड़गहन डिहारिन मंदिर के पास बलौदा , संतोष उम्र 38 वर्ष निवासी पनोरापारा डिहारिन मंदिर के पास बलौदा , शत्रुहन उम्र 26 वर्ष निवासी पनोरापारा डिहारिन मंदिर के पास बलौदा , विनोद कुमार उम्र 34 वर्ष निवासी बुडगहन सिंघरीपारा थाना बलौदा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें