Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: महामहिम राज्यपाल ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Aug 27, 2024
रायपुर - प्रदेश के महामहिम राज्यपाल रमेेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली और अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शपथ के पश्चात राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री साय ने पुष्पगुच्छ से उबोवेजा का अभिवादन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह , सांसद बृजमोहन अग्रवाल , पूर्व सांसद सुनील सोनी , पूर्व प्रमुख लोकायुक्त टी.पी. शर्मा , राज्य सूचना आयुक्त एन.के. शुक्ला , पूर्व सूचना आयुक्त मनोज पवार , पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा , राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार , मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद , राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय , संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित वरिष्ठ प्रशासनिक , पुलिस अधिकारी तथा उबोवेजा के परिजन और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें