Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पति की हत्या के आरोपी पत्नी सहित प्रेमी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Apr 1, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सक्ती - प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को हसौद पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली गई है। अवैध संबंध के चलते दोनों ने मिलकर इस अंधेकत्ल की घटना को अंजाम दिया था और साक्ष्य छुपाने हेतु शव को पानी में फेंककर गुम होने की कहानी गढ़कर घरवाले एवं पुलिस वालों को गुमराह कर रहे थे।आखिरकार हसौद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी दुकालू राम साहू द्वारा दिनांक 28 मार्च 2023 को अपनी बहू चानेश्वरी साहू एवं अन्य ग्रामीणों के साथ थाना हसौद आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसका बेटा गणेश साहू दिनांक 27 मार्च 23 को रात्रि करीबन साढ़े आठ बजे सफेद रंग के कार में आये व्यक्ति के बुलाने पर उनके साथ घर से कहीं चला गया एवं वापस घर नही आया , जिस पर थाना हसौद में गुम इंसान कायम कर जांच कार्यवाही की जा रही थी। गत 30 मार्च को गणेशराम साहू पिता दुकालू राम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी गुंजियाबोड़ का शव सोननदी के पानी में तैरता हुआ मिला। जिसका मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लेकर मृतक के शव का पीएम कराया गया तथा गवाहों का कथन लेखबद्ध कराया गया। जांच में मृतक गणेशराम साहू की हत्या होना पाये जाने से थाना हसौद में अपराध क्रमांक 47 / 2023 धारा 302 , 201 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय एम० आर० आहिरे (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय चन्द्रपुर / डभरा बी. एस. खूंटिया के द्वारा आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त होने पर उनके कुशल मार्गदर्शन में विवेचना किया गया। विवेचना में पाया गया कि मृतक की पत्नी चानेश्वरी साहू अपने पड़ोस के प्रमोद साहू के साथ फोन से बाते करती थी , जिसकी जानकारी मृतक गणेशराम साहू को होने पर दोनों पति पत्नि आपस में अक्सर लड़ाई झगड़ा होते रहते थे। गत 27 मार्च 2023 को रात्रि में चानेश्वरी साहू से मिलने प्रमोद साहू उसके घर आया हुआ था , उसी दौरान मृतक गणेशराम साहू उन्हे अपने कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके कारण उनके मध्य विवाद हो गया तब चानेश्वरी साहू अपने प्रेमी प्रमोद साहू के साथ मिलकर गणेशराम साहू के गमछे से बांधकर गला घोट कर हत्या कर दिये। वहीं साक्ष्य छुपाने हेतु उसके शव तथा उसके मोबाईल को रात्रि में सुनसान होने पर सोननदी के पानी में फेंक दिये। दोनों मिलकर गणेशराम साहू को एक सफेद रंग के कार में आये व्यक्ति के बुलाने पर घर से कहीं चले जाने एवं वापस नही होने की झूठी कहानी गढ़कर उनके घर वालों एवं पुलिस वालों को गुमराह किये।आरोपी प्रमोद साहू के कब्जे से मृतक गणेशराम साहू के हत्या करने में प्रयुक्त गमछा एवं आरोपिया चानेश्वरी साहू से मोबाईल को नष्ट करने हेतु उपयोग में लाये गये छोटे सब्बल को जप्त किया गया। आरोपी प्रमोद कुमार साहू पिता गोवर्धन साहू उम्र 23 वर्ष निवासी गुजियाबोड थाना हसौद जिला सक्ती (छग) और चानेश्वरी साहू पति स्व० गणेश राम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी गुजियाबोड थाना हसीद जिला सक्ती (छग) को आखिरकार हसौद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस अँधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन पटेल , सउनि जे०के वर्मा , प्रधान आरक्षक अनूप खलखो , आरक्षक मिरीश साहू , घनश्याम टंडन , घनश्याम पाण्डेय , बृजमोहन नेताम , प्रमोद सोनत , महेन्द्र महेश्वरी . मनोज कोशले , विनोद कटकवार , जयपाल कंवर , शिवगोपाल रात्रे , सहदेव यादव , जयप्रकाश गबेल , रणजीत जांगड़े , खगेश्वर राठौर एवं महिला आरक्षक राजकुमारी खरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें