: कड़ी कार्यवाही करवाने आईजी डांगी उतरे सड़क पर
रायपुर - स्वतंत्रता दिवस पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु असामाजिक तत्वों , संदिग्ध व्यक्तियों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने पुलिस महानिरीक्षक रेंज रायपुर रतनलाल डांगी ने जिला पुलिस को निर्देशित किया था। इसी तारतम्य में दिन भर चले अभियान में विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से एक ही रात में 350000 रूपये समन शुल्क परिशमन किया गया एवं रात्रि में बारह बजे से दो बजे के बीच पुलिस महानिरीक्षक द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर नशे की हालत में वाहन चलाने के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्र में चेक पॉइंट लगवा कर कठोर कार्यवाही करवाई गई। इस कार्यवाही में कुल 25 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर प्रकरण माननीय न्यायालय भेजा गया। आज दिन भर चले विभिन्न कार्यवाही से असामाजिक तत्वों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा रहा , वहीं आम नागरिकों में इस कार्यवाही को लेकर दिन भर चर्चा रही और आईजी के द्वारा चलाये गये इस अभियान की भरपूर सराहना हुई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चलाया गया यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन