Wednesday 5th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आईजी मीणा ने ली चिटफंड कंपनी के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा बैठक

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Dec 12, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर बद्री नारायण मीणा पुलिस द्वारा आज बिलासपुर रेंज के जिलों में चिटफंड कंपनी के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में कंपनी के फरार डायरेक्टर/पदाधिकारी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित करने हेतु सभी जिलों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया , साथ ही जिन प्रकरणों में संपत्ति का चिन्हांकन किया जाना शेष है , उन प्रकरणों में यथाशीघ्र राज्य एवं राज्य से बाहर स्थित अचल संपत्तियों के चिन्हांकन करने का निर्देश दिया गया। अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों में अंतरिम कुर्की , अंतिम कुर्की , नीलामी तथा निवेशकों की धन वापसी की प्रतिदिन समीक्षा किये जाने तथा उनकी कुर्की की कार्यवाही शीघ्र कराने निर्देशित किया गया। स्थानीय एजेंटों का सहयोग लिया जाकर फरार आरोपियों की पतासाजी एवं संपत्ति की जानकारी प्राप्त करने निर्देशित किया गया। आईजी द्वारा अनियमित वित्तीय कंपनियों के मामलों में संपत्ति कुर्की कार्यवाही एवं इनके विरूद्ध कलेक्टर कार्यालय में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निराकरण के लिये संबंधित जिला कलेक्टरों से मॉनिटरिंग सेल की बैठक में चर्चा करने हेतु निर्देशित किया गया। दीगर राज्यों व दीगर जेलों मे निरूद्ध चिटफंड के आरोपी डायरेक्टर/पदाधिकारियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया साथ ही यदि इनकी गिरफ्तारी के संबंध में कोई समस्या आ रही हो तो माननीय न्यायालय के साथ होने वाली मॉनिटरिंग सेल की बैठक में समस्याओं पर चर्चा कर शीघ्र निराकरण कराये जाने निर्देशित किया गया। इस समीक्षा बैठक में जिला सक्ती से श्रीमती गायत्री सिंह , जिला कोरबा से अभिषेक वर्मा , जिला जांजगीर-चांपा से अनिल सोनी , जिला मुंगेली से श्रीमती प्रतिभा तिवारी , जिला बिलासपुर से राहुल देव शर्मा , जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से महेश्वर नाग जिला रायगढ़ से दीपक मिश्रा एवं जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से अशोक वाडेगांवकर सहित रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माया असवाल उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें