Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आईजी ने ली रेंज स्तरीय रेलवे सुरक्षा एवं निगरानी की समीक्षा बैठक

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Mar 11, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बद्री नारायण मीणा द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों सहित रेलवे सुरक्षा बल एवं शासकीय रेल पुलिस की समन्वय बैठक वर्चुअल रूप से ली गई। इस बैठक में सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वरिष्ठ रेलवे मंडल सुरक्षा आयुक्त (आर.पी.एफ), पुलिस अधीक्षक (जी.आर.पी.) तथा रेंज के जिलों द्वारा प्रस्तुत जानकारी की समीक्षा की गई तथा जिला बिलासपुर , रायगढ़ , कोरबा , जांजगीर-चाम्पा , सक्ती एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही अंतर्गत आने वाली सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं घटित अपराधों की रोकथाम के संबंध में विभिन्न निर्देश दिये गये। आईजी मीणा द्वारा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिये सभी बड़े स्टेशनों के साथ साथ छोटे स्टेशनों के प्रमुख स्थानों पर एफआरएस तकनीक के हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु मंडल सुरक्षा आयुक्त , रेल सुरक्षा बल बिलासपुर को निर्देश दिया गया। रेलवे स्टेशनों के वाहन पार्किंग में वर्षो से पड़े लावारिश वाहनों के नियमानुसार निराकरण हेतु संबंधित जिला पुलिस से जानकारी साझा किया जाकर उसका वैधानिक निराकरण करने निर्देशित किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल , शासकीय रेल पुलिस एवं जिला पुलिस के मध्य रेलवे एवं रेलवे क्षेत्र में घटित अपराध तथा अपराधियों की जानकारी नियमित आपस में साझा करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही समय-समय पर जिला पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करते हुये मॉक-ड्रिल आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। रेलवे के माध्यम से होने वाले मानव तस्करी एवं मादक पदार्थो के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिये संयुक्त कार्यवाही के लिये निर्देश दिया गया। रेलवे स्टेशन में यातायात का सुगम बनाने हेतु प्रीपेड बुथ विशेषतः बिलासपुर एवं रायगढ़ जैसे बड़े स्टेशनों के अतिरिक्त अन्य रेलवे स्टेशन जहां यातायात दबाव अधिक रहता को चिन्हांकित कर ऐसे स्टेशनों पर प्री-पेड बुथ स्थापित करने निर्देश दिये गये। इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सदानंद कुमार पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ , पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय अग्रवाल , पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही योगेश कुमार पटेल , वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेल सुरक्षा बल , द.पू.म.रेलवे बिलासपुर , पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर जे.आर. ठाकुर एवं रेंज कार्यालय बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें