Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आईजी ने ली दोष मुक्ति प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Feb 9, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सरगुजा - पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा रेंज के जिला अभियोजन अधिकारी/लोक अभियोजन अधिकारियों की दोष मुक्ति प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में न्यायालय द्वारा अधिकांश प्रकरणों में आरोपियों के दोष मुक्ति होने के कारणों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। आयोजित बैठक में आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा कहा गया कि किसी भी मामलों में प्रकरणों के विवेचकों द्वारा विवेचना में किये जाने वाले त्रुटियों को दूर करने हेतु एवं भौतिक साक्ष्यों को सावधानी से एकत्र करने हेतु अभियोजन अधिकारियों ने सुझाव दिये। होस्टाईल हो रहे प्रार्थी एवं गवाहों को उनके द्वारा दिये गये अभिमत/कथन पर कायम रहने हेतु विवेचकों को प्रकरण के प्रार्थियों के साथ लगातार सम्पर्क में रहने हेतु निर्देशित किये। जिससे की प्रकरण के प्रार्थी एवं गवाह अपने कथन को न्यायालय में निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से दे सके जिसके फलस्वरूप आरोपी न्यायालय से विचारणों उपरांत दोष सिद्ध हो सके एवं अपराधी द्वारा उसके किये गये अपराध की समुचित सजा मिल सके। आईजी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में एफआईआर करवाने वाले प्रार्थी जिनका न्यालयाय में 164 सीआरपीसी के अंर्तगत कथन लिया गया है , वो अगर न्यायालय में ट्रायल के दौरान होस्टाईल होते हैं तो उनके विरुद्ध धारा 182/211 आईपीसी के अंतर्गत कार्यवाही किये जानी की संभावना देखी जाये। समीक्षा बैठक के दौरान रेंज के जिला सरगुजा व सूरजपुर से आये जिला अभियोजन अधिकारी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरगुजा मानिक राम कश्यप , एस.एस पैकरा , सूरजपुर प्रकाश सोनी रीडर सुभाष ठाकुर मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें