Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सीएम दौरे के मद्देनजर आईजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Feb 12, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट कोरिया - जिले में आज सोमवार को माननीय मुख्यमंत्री महोदय छत्तीसगढ़ शासन का आगमन प्रस्तावित है। जिस हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी के द्वारा हर संभव सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने बैकुंठपुर जिला कोरिया पहुँचे। जिसमे उन्होंने मुख्य चौक जहां स्व० रामचंद्र सिंहदेव की मूर्ति का अनावरण होना है , कार्यक्रम स्थल कुमार साहब के समाधि स्थल , हैलीपेड जैसे अनेक स्थानो का भ्रमण एवं निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल समेत जिले के पुलिस अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अमृतधारा महोत्सव का भी लिये जायजा रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग ने बैकुंठपुर जिला कोरिया निरीक्षण करने के उपरांत मनेन्द्रगढ़ में आयोजित होने वाले अमृतधारा महोत्सव के तैयारियों का जायजा लिये। मनेन्द्रगढ़ में अमृतधारा महोत्सव आयोजन के दौरान कई जिलों , प्रांतो से आने वाले लोगों की काफी संख्या में भीड़ होती है तथा यहां पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसके सुरक्षात्मक व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा चल रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। मनेन्द्रगढ़ के अमृतधारा महोत्सव के निरीक्षण दौरान कलेक्टर एमसीबी. पी.एस.ध्रुव, पुलिस अधीक्षक एम सी.बी. टी.आर.कोशिमा एसडीएम अभिषेक कुमार सहित शासन व प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें