Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मोबाइल दुकान से सामान चोरी करने का आरोपी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Jun 18, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिल्हा - मोबाइल दुकान से चोरी किये गये पचास हजार रुपये कीमती सामान को घर से बरामद करते हुये चोरी करने के आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया आकाश नवानी पिता विजय कुमार नवानी उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 03 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. ने गत दिवस 17 जून को थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का लक्ष्मी मोबाईल के नाम से मेन रोड बिल्हा में दुकान संचालित है। मोबाईल दुकान में विनोद निर्मलकर काम करता था। विनोद निर्मलकर के द्वारा कुछ समय से प्रार्थी के दुकान से मोबाईल व एसेसरीज स्मार्ट वाच , नेकबैंड , ईयर बड्स , पावर बैंक , ईयर फोन कीमती करीबन पचास हजार रुपये चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 272/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण राहुल देव शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक महोदय सीडी लहरे (एसजेपीयू बिलासपुर) के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी बिल्हा देवेश सिंह राठौर के द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी विनोद निर्मलकर और मशरूका की पतासाजी की गई। जो आरोपी विनोद निर्मलकर धान मंडी परिसर के पास मिला पुछताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त सामान को चोरी करना स्वीकार करने पर बिल्हा पुलिस ने आरोपी के घर से उक्त सामान को बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के निर्देशन में किया गया। जिसमें सउनि धर्मेंद्र यादव , आरक्षक गोवर्धन शर्मा , संतोष मरकाम , रंजीत खलखो , दिनेश पटेल , ज्वाला सिंह , महिला आरक्षक रोशनी चतुर्वेदानी का विशेष योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी- विनोद कुमार निर्मलकर पिता स्व० फुलसिंह उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक-03 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ०ग०। बरामद संपत्ति - रियल मी बड्स - 2-04 नग (सफेद बाक्स) कीमती- 3196 रूपये , रियल मी एयर बड्स - 01 नग (पीला बाक्स) कीमती - 4999 रूपये , वन प्लस बड्स सीई--01 नग(ब्लू ब्लैक बाक्स) कीमती- 2699 रूपये , रेडमी एयर बड्स-2 सी - 02 नग (रेड ब्लैक सफेद बाक्स) कीमती- 5998 रूपये , रेडमी एयर बड्स-2 सी - 01 नग (ओपन ब्लैक) कीमती- 1100 रूपये , स्मार्ट वाच व चार्ज(फायर बोल्ड)- 01-01 नग (ओपन ब्लैक )- 4500 रूपये , स्मार्ट वाच व चार्ज(फायर बोल्ड)- 01-01 नग (सफेद बाक्स) कीमती- 12,999 रूपये जुमला कीमती - 35,491 रूपये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें