Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सक्ती - संत शिरोमणी वीतराग तपस्वी अनन्तश्री विभूषित श्री श्री 1008 श्री जगन्नाथ दासजी महाराज के सूक्ष्म संरक्षण में सिद्ध तपोभूमि ऋषभतीर्थ दमाऊधारा में 16 फरवरी माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी से 24 फरवरी पूर्णिमा तक 93 वां श्री महाविष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया है। वाराणसी निवासी आचार्य अजय कृष्ण सारस्वत एवं उनके सहयोगियों द्वारा यह यज्ञ संपन्न कराया जायेगा। इस यज्ञ के मुख्य यजमान भोलेशंकर तिवारी सपत्निक हैं। शुक्रवार को दोपहर भव्य कलशयात्रा निकाली गई , जिसमें आसपास के सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से भाग लिया।‌ यह कलशयात्रा दमाऊधारा कुण्ड से रामजानकी मंदिर और फिर वहां से निकलकर यज्ञस्थल पहुंची। इस कलशयात्रा में विद्यालय के छात्राओं का शामिल होना विशेष रूप से चर्चा का विषय रहा। शनिवार को वैदिक विधि से पूजा अर्चना कर अग्नि स्थापना के साथ श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ किया जायेगा। इस याज्ञिक कार्यक्रम में एक ओर जहां प्रतिदिन यजुर्वेद परायण पाठ के साथ हवन होगा , वहीं दूसरी ओर यज्ञ स्थल में आयोजित धर्म सम्मेलन को देश भर से पहुंचे संत महात्मा संबोधित करेंगे। इस महाविष्णु यज्ञ का पूर्णाहूति / सहस्त्रधारा एवं महाभंडारा 24 फरवरी शनिवार को संपन्न होगा। आज शुरू दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर रामजानकी , राधाकृष्ण , हनुमानजी , ऋषभदेव भगवान की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। वहीं आसपास के ग्रामीण यहां लगे मेला में जमकर खरीददारी करने के साथ ही झूला का आनंद लेते और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाते नजर आये। महाविष्णु यज्ञ समिति श्री रामजानकी मंदिर ऋषभतीर्थ , दमाऊधारा ने सभी श्रद्धालुओं से यज्ञ स्थल पहुंचकर यज्ञ परिक्रमा एवं संत महात्माओं के दर्शन श्रवण करते हुये पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें