Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: छग विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Jun 14, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर - छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र अगले माह जुलाई में शुरू होगा। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है , जिसके अनुसार 18 जुलाई से 21 जुलाई चार तक दिन तक मानसून सत्र चलेगा। इसी सत्र में दौरान चार बैठकें होंगी , इसके अलावा इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किये जायेंगे। बताते चलें कि यह विधासभा सत्र बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है , क्योंकि इस साल विधानसभा चुनाव होना है और यह मानसून सत्र पंचम विधानसभा का अंतिम सत्र होगा। इसमें राज्य सरकार ढाई.तीन हजार करोड़ का अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है। यह इस विधानसभा का आखिरी और विदाई सत्र भी होगा। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले विधायकों का सम्मान किया जायेगा। कम से कम दस दिन का हो सत्र - नेता प्रतिपक्ष इस आशय की जानकारी सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने इस सत्र को बहुत छोटा बताया है। उन्होंने कहा है कि सत्र कम से कम दस दिनों का होना चाहिये। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और सरकार से हमारी मांग है , विपक्ष को जनता की समस्या रखने का अवसर मिलना चाहिये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें