Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नंदिनी थाना छग का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चयनित

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Jan 31, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट दुर्ग - भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष निर्धारित मापदंडों के आधार पर देश के पुलिस स्टेशनों का रैकिंग किया जाता है। वर्ष 2023 के लिये यह रैकिंग 05 जनवरी, 2024 को वार्षिक डीजी / आईजीपी सम्मेलन 2024 के दौरान जारी किया गया। जिसमें दुर्ग जिले के नंदिनी पुलिस थाना को वर्ष 2023 के लिये छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग ने कहा कि गृह मंत्रालय से जिला दुर्ग के नंदिनी थाना को बेहतर थाना का पुरस्कार मिलने से पूरे छत्तीसगढ़ में जिला दुर्ग पुलिस का सिर ऊंचा हुआ है। इस पुरस्कार के प्राप्त होने से राज्य सहित जिले के अन्य सभी थानों को उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही उन्होंने जन-सेवा एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनायें दी ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें